Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
आरा । भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ (STF) के जवान अक्षय कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। ये वही जवान है, जिस पर भरत तिवारी की मां आशा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए उसे हत्या का जिम्मेदार ठहराया था। जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया। भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून को…
रांची। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते शुक्रवार को भी सीआईडी कार्यालय जाएंगे। यह उनका तीसरा दिन होगा, जब सीआइडी कार्यालय में उनसे पूछताछ होगी। इससे पहले एल. खियांग्ते से 28 जुलाई को करीब साढ़े आठ घंटे व 29 जुलाई को करीब नौ घंटे तक सीआईडी ने लंबी पूछताछ की थी। उन्हें 31 जुलाई (शुक्रवार) के लिए सीआईडी ने समन किया था। इससे पहले, दो दिनों की पूछताछ के दौरान सीआइडी ने उनसे 14वीं जेपीएससी परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ियों पर ही अधिसंख्य सवाल पूछे हैं। परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ियों व परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी…
रांची। जेपीएससी समेत अन्य नियुक्ति परीक्षाओं में हुए अनियमितता के मुद्दे पर भाजपा दिल्ली से लेकर रांची तक सक्रिय हो गई है। अब जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ता इसपर आंदोलन करेंगे। इसमें झामुमो के साथ कांग्रेस पार्टी पर ज्यादा निशाना साधा जा रहा है। पार्टी रांची में हो रहे युवाओं के आंदोलन को भी सतर्कता से देख रही है। सीधे तौर पर ऐसे किसी आंदोलन को समर्थन देन की जगह भाजपा की योजना अपने कार्यकतार्ओं के जरिए आंदोलन आगे बढ़ाने की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर सक्रियता दिखाते हुए सीधे पहल…
नई दिल्ली। लोकसभा और फिर राज्यसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पास होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में पीएम मोदी ने पेपर लीक माफियाओं को सख्त संदेश देते हुए देश की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से मजबूत और पारदर्शी बनाने के संकल्प पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने इस बिल के पास होने को देश के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए देश को मिलकर आगे बढ़ना होगा और परीक्षा प्रणाली को…
पटना।हाजीपुर स्थित एनएच-22 के किनारे हाजीपुर के पहलेजा से मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर के बीच सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम की तर्ज पर छह मीटर चौड़ा कांवड़िया पथ बनेगा। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने गुरुवार को इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा। सावन में शिवभक्तों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पहलेजा से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक कांवड़िया पथ की साफ-सफाई एवं वर्तमान व्यवस्थाओं का पथ निर्माण विभाग तथा एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि को ‘गोमूत्र विशेषज्ञ कहे जाने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केवल समितियां गठित करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, क्योंकि राधाकृष्णन समिति की एक भी…
नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए। तीन पेज के नोटिस में ठाकुर ने बिरला से इस मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने का भी अनुरोध किया है ताकि विस्तृत जांच और उचित कार्रवाई हो सके। इसमें राहुल गांधी को सदन और शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने की…
कीव। रूस ने बुधवार-गुरुवार की रात यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया। मिसाइल और ड्रोन से किए इस हमले में नौ लोग मारे गए जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं, पांच बच्चे लापता हैं। सबसे ज्यादा छह लोग निप्रोपेट्रोव्स्क में मारे गए हैं जिनमें तीन बच्चे हैं। बताया गया है कि हमले में रूस ने यूक्रेन के हथियारों खासतौर से ड्रोन के निर्माण के ठिकानों को निशाना बनाया है जिनसे किए जा रहे हमलों से रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूस ने यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अमेरिका के दौरे के दो दिन…
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बचने को एआई का किया था इस्तेमाल, जंतर-मंतर हिंसा में मिले अहम सुराग मिले
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों (जैसे आंसू गैस) का सामना करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जनरेटिव एआई प्लेटफार्म्स का सहारा लिया था। जांच में संकेत मिले हैं कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने एआई टूल्स पर यह सर्च किया था कि पुलिसिया कार्रवाई से कैसे बचा जाए। आंसू गैस के गोले के असर को तुरंत कम करने…
नई दिल्ली। सरकारी भर्ती और अन्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ गुरुवार को राज्यसभा से भी पारित हो गया। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा में बुधवार को लंबी चर्चा के बाद मंजूर हो चुका था। दोनों सदनों की स्वीकृति मिलने के बाद अब राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ इसके कानून बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्रीय मंत्री **** ने राज्यसभा में विधेयक पेश करते हुए कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा…