Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाज को बांटने वाले वही लोग हैं, जिनके आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं। ऐसे लोग समाज में विभाजन पैदा कर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं, जबकि हमारी सरकार समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।काशी में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर हवाई अड्डे का नाम सद्गुरु रविदास महाराज तथा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि…
पटना। बिहार सरकार ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन मार्गदर्शिका-2026 को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में रिक्त 22,891 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। इनमें 6,141 सेविका और 16,750 सहायिका के पद शामिल हैं। कैबिनेट की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। नई चयन मार्गदर्शिका के तहत पोषक क्षेत्र के बहुल्य वर्ग की महिलाओं को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि…
पटना। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा है कि राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहरों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के उद्देश्य से अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं का चयन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।सभी नगर निकायों को ऐसे अल्पकालिक लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है, जिन्हें अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण किया जा सके। इसके लिए योजनाओं का शीघ्र चयन, प्रशासनिक स्वीकृति तथा समयबद्ध तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा के…
नयी दिल्ली। लोक सभा में बुधवार को सत्ता-पक्ष और विपक्ष में तकरार एवं हंगामे के बीच पेपर लीक रोकने संबंधी लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। विधेयक पर दो दिन में 10 घंटे से अधिक चली चर्चा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान उनकी ओर से इस्तेमाल एक ‘असंसदीय ‘ शब्द और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध आरोप को लेकर दोनों पक्षों में भारी तकरार हुई और सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। तीन बजे कार्यवाही पुन: शुरू होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विसंगतियों और लंबित मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी रांची में हजारों अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। अभ्यर्थियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से ‘संविधान यात्रा’ निकाली और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने तुरंत निर्णय नहीं लिया तो स्टेडियम परिसर को दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर स्थायी आंदोलन स्थल बनाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। शाम करीब चार बजे शुरू हुई संविधान यात्रा में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी…
जामताड़ा । पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक शातिर युवक को मिहिजाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी, दो चाकू, तीन स्मार्टफोन और जैप-5 (जैप-5) का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी 34 वर्षीय अनुप कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मिहिजाम थाना में कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…
पटना। बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी है। इसके साथ ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने…
रांची। झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर को चार अन्य माओवादियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन एके-47 राइफल, आठ मैगजीन और 288 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 28 जुलाई की देर शाम धनबाद जिले के बरवड्डा थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त अभियान ऑपरेशन दौरा पहाड़ के तहत की गई। अभियान में धनबाद और गिरिडीह पुलिस के साथ…
देवघर। सावन माह की शुरुआत से पहले बुधवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच पूरा देवघर शिवमय हो उठा। दुम्मा स्थित कांवरिया प्रवेश द्वार पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव और दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक केसरिया…
नई दिल्ली। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मुद्दे को लेकर झारखंड भाजपा के सांसदों ने बुधवार को दिल्ली स्थित मकर द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में छात्रों के मुद्दों पर मुखर दिखाई देती है, जबकि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामलों पर चुप्पी साधे हुए…