Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। मेदिनीनगर के एक चश्मा कारोबारी ने अपनी पुरानी प्रेमिका को दोबारा पाने के लिए उसके शिक्षक पति की गढ़वा में हत्या कराई थी। गढ़वा पुलिस ने बड़गड़ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक कुजूर हत्याकांड का गुरूवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मृतक दीपक कुजूर सिमडेगा के रहने वाले थे। 19 जुलाई को अपनी सास को उनके मायके बरवा छोड़ कर बाइक से वापस सिमडेगा घर जा रहे थे। इसी दौरान सुपारी किलर ने बाइक से पीछा कर रास्ता रोका और गोली मार दी।…
खूंटी ।मानव तस्करी निराेधक ईकाई (एएचटीयू) सह महिला थाना प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक सुलेखा कुमारी सपना को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।एसीबी ने यह कार्रवाई खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार की शिकायत के सत्यापन के बाद की। आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पीड़ित ने शिकायत की थी कि उसके विरुद्ध महिला थाना में एक मामला कांड संख्या-06/2025 दर्ज है। मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी ने…
रामगढ़। रामगढ़-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्ध चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में कई लोग घायल हुए और मौत उन्हें छूकर निकल गई। घाटी में एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर फांद कर दूसरे लेन में एक ट्रक से टकरा गया। दोनों ट्रकों के बीच एक कार फंस गई। इस दौरान एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ हुई कि जाको राखे साईंया, मार सके न कोय। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर जुटे लोगों की सांसें थम गईं। करीब तीन घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच फंसे…
देवघर । गुरुवार को सावन माह की शुरुआत के साथ ही झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज स्थित में उत्तरवाहिनी गंगा से लेकर झारखंड के देवघर तक ज्योतिर्लिंग तक करीब 105 किलोमीटर लंबे कांवर पथ पर गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों की लंबी कतार दिखी और पूरा इलाका बोल बम के नारों से गूंजा। श्रावणी मेले का औपचारिक शुभारंभ बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा के साथ हुआ था। गुरुवार को अहले सुबह चार बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खोले…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो-तीन साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल अपराधी को पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान…
नई दिल्ली। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके परिवार को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पप्पू यादव ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सांसद कार्यालय की ओर से नई दिल्ली के डीसीपी को भेजे गए पत्र के अनुसार, 28 जुलाई को ‘पप्पूयादवडॉटओआरजी’ वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायत में सांसद को गोली मारकर हत्या करने और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ा देने की खुली धमकी…
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चरमपंथियों ने एक पुलिस चेकपोस्ट पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में एक डीएसपी समेत कम से कम 7 पुलिसकर्मी मारे गए हैं, जबकि लगभग 2 दर्जन घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि जवाबी कार्रवाई में 8 चरमपंथियों को मार गिराया गया है। यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा (KP) के हंगू जिले में खजिना बांदा पुलिस चेकपोस्ट पर हुआ। पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारियों में कुछ की हालत स्थानीय अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।…
न्यूयॉर्क। महंगाई के खतरे को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी पर बिना किसी बदलाव के रखा है। बुधवार (स्थानीय समय) को हुए इस फैसले से स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई। इसमें डॉव जोन्स 1,153 पॉइंट्स या 2.19 फीसदी और एनएएसडीएक्यू 433 पॉइंट्स या 1.74 फीसदी नीचे आ गया। रेट तय करने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) में मतभेद था। नौ सदस्यों ने रेट को बिना बदले सामान्य रखने के लिए पक्ष में वोट किया, जबकि तीन ने चौथाई पॉइंट रेट बढ़ाने के लिए दबाव डाला। इन तीन में मिनियापोलिस…
रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, अवैध परिवजन, कोयला उठाने पर जबरन वसूली, लेवी से जुड़े मामलों में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की 31 ठिकानों पर चल रही छापेमारी पूरी हो चुकी है। ईडी ने बुधवार को इससे संबंधित अधिकृत बयान जारी किया है। यह छापेमारी अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान, गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, माधे सिंह व इनसे जुड़ी कंपनियों, सहयोगियों, रिश्तेदारों आदि से जुड़े सभी 31 ठिकानों पर चली है। इस छापेमारी में ईडी ने कोयला माफिया एलबी सिंह के माध्यम से म्यूचुअल फंड में किए…
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छात्रों का भविष्य लगातार संकट में रहा है। यहां तक कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान छात्रों को जेल भेजा और उन पर लाठियां भी चलवाईं। अनुराग ठाकुर ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का उल्लेख कर कहा कि पांच वर्षों…