Author: News Maati

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गहरे समुद्र में तेल एवं गैस अन्वेषण में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को 84 हजार करोड़ रुपये की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की समुद्र मंथन योजना के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक के कार्यान्वयन हेतु 84,084 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तेजी से गैस और…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दूसरी तरफ, सजा के ऐलान के बाद कोर्ट से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने सिर्फ इतना ही कहा कि हाईकोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा। कोर्ट ने 13 जुलाई को इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में दोषी करार दिया था। सजा पर…

Read More

नई दिल्ली । अयोध्या स्थित राम मंदिर में दिए गए दान में हेराफेरी के विरोध में संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के गेरुआ कपड़े पहनने पर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इसे सनातन का अपमान बताते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं, विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि दान चोरी के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ क्या बड़ी कार्रवाई की गई है। संसद परिसर में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, “देश की आजादी से लेकर आज तक, कांग्रेस और…

Read More

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिग अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे बेतिया निवासी अंकित तोदी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नीतीश कुमार ने अंकित तोदी के परिवारजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। साथ ही अस्पताल के चिकित्सक डॉ विजय प्रकाश एवं डॉ विजय मित्तल से मुलाकात कर अंकित के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। नीतीश कुमार का अंकित तोदी के परिवार से तीन दशकों…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) मुख्यालय पहुंचे, जहां सीआईडी के अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर उनसे विस्तृत पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआईडी दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पहले दिन एल. खियांग्ते से लगभग आठ घंटे और दूसरे दिन करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस दौरान अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा…

Read More

रांची। फिरायालाल चौक के निकट स्थित 15 दुकानदारों की ओर से दुकान के किराया (रेंट) विवाद के समाधान को लेकर दायर रिट याचिका पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने राज्य सरकार, रांची नगर निगम (आरएमसी) और सदर अस्पताल, रांची से जवाब तलब किया है। अदालत ने संबंधित पक्षों को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि रांची नगर निगम की ओर से आवंटित इन दुकानों का किराया वसूलने का वैधानिक अधिकार किस प्राधिकरण के पास है। मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी गई। इस अवधि के लिए केंद्र सरकार ने 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि निवेश को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन शुक्रवार को सामने आए। प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताया कि किस तरह वे भीड़ का निशाना बने। एक घायल पुलिसकर्मी की बेटी ने बताया कि प्रदर्शन वाले दिन जब उनके पापा रात को घर आए तो वह खून से लथपथ थे, उनको चार टाके लगे हुए थे। दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की बेटी कहती हैं, ‘पुलिस में शामिल होने से…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार के लिए गठित टास्क फोर्स के सदस्य प्रो. वी. कामकोटि को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की कथित टिप्पणी के बाद संसद में सियासी विवाद तेज हो गया है। राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा और आयुर्वेद का जोरदार पक्ष रखा। राज्यसभा में बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि गोमूत्र के औषधीय गुणों को लेकर अमेरिका में भी पेटेंट दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोमूत्र के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से जुड़े उपयोग के लिए…

Read More

रोहतास । बिहार के रोहतास जिले से जिलाधिकारी आईएएस दीपक कुमार मिश्रा गुप्ताधाम की पहाड़ी पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सावन महीने में दूर- दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया। आस- पास के दुकानदारों को निर्देश दिया। उसके अलावा गुप्ताधाम महादेव के मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से पूरी तरह अतिक्रमण को हटवा दिया। दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से अपनी दुकान लगाने का निर्देश दिया। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट लगवा दिया है। आईएएस…

Read More