हम जिस राजकुमारी की बात कर रहे हैं उनका नाम नीलोफर(कमल का फूल) था, नीलोफर को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। नीलोफर की शादी दुनिया के सबसे धनवान राज परिवार हैदराबाद निजाम के हुई थी।

जब नीलोफर का जन्म हुआ था तो उस समय तुर्की का राज परिवार आखिरी सांसें ले रहा था और साम्राज्य खत्म होने वाला था। नीलोफर जब दो साल की थी तो उनके पिता इंतकाल हो गया था, सात साल की उम्र में वह अपनी मां के साथ फ्रांस चली गई थीं।

इसके बाद उनकी जिंदगी काफी साधारण हो गई थी, लेकिन उनकी सुंदरता की चर्चा हर तरफ होती थी। लिहाजा, उन्हें हॉलीवुड से फिल्मों के लिए कई ऑफर भी मिले थे।

लेकिन, उनकी शादी के बाद हैदराबाद शिफ्ट हो गईं। नीलोफर केवल दिखने में ही सुंदर नहीं थी, बल्कि उनमें आकर्षण भी गजब का था। बड़ी बात ये है कि जिस परिवार में उनकी शादी हुई वहां पर्दा का रिवाज था।

लेकिन, उन्होंने कभी पर्दा नहीं किया और महिलाओं के लिए सार्वजनिक जीवन का बंद दरवाजा भी खोला। वह, पार्टियों में जाती थीं और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं। नीलोफर के तौर-तरीके से बेगम दुल्हन पाशा काफी नाराज रहती थी।

एक समय ऐसा भी आया जब वह अपनी बहू को जहर देकर मारना चाहती थी। 1952 में नीलोफर का तलाक हो गया और उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। वहीं, नीलोफर हमेशा के लिए फ्रांस चली गई और बाद में उन्होंने एक अमेरिकी युवक से शादी कर ली और साल 1989 में उनकी मौत हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version