मुंबई । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नए मेहमान ने एंट्री ले ली है। सिद्धिविनयक मंदिर में दर्शन के ठीक एक दिन बाद दीपिका और रणवीर दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर बच्चे के पैर की झलक की शेयर कर खुशखबरी दी है। दीपिका पादुकोण एक बार फिर से मां बन गई हैं। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं और उनके घर नन्ही बेटी ने जन्म लिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस से शेयर की है। इस पोस्ट में बच्ची के पैर के निशान हैं और लिखा गया है कि उनके घर बिटिया रानी आई हैं। इसी के साथ इंडस्ट्री से दोस्त उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस उनके दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोनू सूद , श्रेया घोषाल,कृति सेनन, सोनम कपूर,अनिल कपूर जैसी तमाम हस्तियों ने दीपिका और रणवीर को बधाई दी है। वहीं कई फैंस कह रहे हैं- आज राधा अष्टमी के पावन पर्व पर बिटिया का आगमन कितना शानदार है।

एक्ट्रेस की यह पोस्ट जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आई, रणवीर और दीपिका के लिए बधाई मेसेज की बाढ़ आ गई। एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों की ओर से लगातार बधाइयां आ रही हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन ने लिखा, ‘अरे वाह, आप दोनों को बधाई! दुआ को छोटी बहन मिल गई! कितना बड़ा आशीर्वाद है।’ सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट सेक्शन में बधाई हो लिखा और साथ में कई रेड हार्ट इमोजी भी बनाए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version