Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- स्वत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी
- पीएम मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर इस अंदाज ने जीता दिल
- कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था’; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई
- राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर
- झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची रेल मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा
- कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी
- कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए , विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर योगी का छलका दर्द
Author: News Maati
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्यवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और भविष्य की रक्षा के लिए उनकी सरकार ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जेपीएससी और अन्य भर्ती एजेंसियों के जरिए समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जाएंगी। वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने तथा ओएमआर और उत्तर कुंजी समय…
नई दिल्ली । लाल किले की प्राचीर से अपना स्वतंत्रता दिवस संबोधन समाप्त करने के कुछ ही क्षण बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किया, उसने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बच्चों और युवाओं के लिए यादगार बना दिया। औपचारिक समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों के बीच पहुंचे, जिससे वहां मौजूद युवा प्रतिभागियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान जब एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आदर व्यक्त करते हुए चरण स्पर्श करने के लिए झुकी तो सिर पर लगी उसकी टोपी जमीन…
नई दिल्ली । भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद 13वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 से पहले, यानी आज से 12 साल पहले, हमारे देश में पाइप से गैस पहुंचाने की सुविधा सिर्फ 70 शहरों में थी। इन 12 सालों में हमने इसे 700 शहरों तक बढ़ाया है। इसे ही रफ़्तार कहते हैं। इसे ही बड़े पैमाने पर काम करना कहते हैं। 2014 से पहले, पाइप वाली गैस मुश्किल से 20 से 22 लाख…
हमीरपुर । प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद राधामोहन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करता है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, “तिरंगे का सम्मान हमसे या भारतीयों से बेहतर कौन जानता है? तिरंगे के सम्मान के लिए ही कैप्टन विक्रम बत्रा ने टाइगर हिल पर कब्जा करने और उस पर भारत का नियंत्रण स्थापित करने के बाद कहा था, ‘ये दिल मांगे मोर।’ वह एक ऐसे भारतीय युवा थे जो और आगे…
रांची। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के नौ अफसर-जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें झारखंड के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा (पीएसएम) के लिए चुना गया है। वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) प्रदान किया गया है। इस वर्ष झारखंड के खाते में कोई वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल ) नहीं आया है। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी ) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को लंबे समय तक उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित…
रांची। रांची रेल मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मंडल के शाखा अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, हटिया के परिसर से शुरू होकर हटिया रेलवे स्टेशन, सेरसा हॉकी स्टेडियम एवं रेलवे कॉलोनी, हटिया से होते हुए पुनः मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुई। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आम लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना और देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का…
रांची। कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ शुक्रवार को जारी रही। ईडी ने 28 जुलाई को हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर ओम प्रकाश सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था। समन के अनुसार ओम प्रकाश सिंह निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचा। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच एजेंसी ने उससे पूछताछ शुरू की। ईडी की जांच मुख्य रूप से एलबी सिंह की कारोबारी गतिविधियों से जुड़े बैंक खातों और उनमें होने वाले वित्तीय लेनदेन पर केंद्रित बताई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में विभाजन, विश्व मानवता के इतिहास में सबसे काले अध्यायों में से एक है। योगी ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य सत्ता के प्रति आतुर कांग्रेस ने किया। सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए गए। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसर पर गांधी प्रतिमा से लोक भवन तक मौन पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी के पीड़ित परिवारों ने…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान ‘जेन-जी’ को लेकर की गई अपनी पिछली टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उन्होंने पूरे देश के युवाओं या पूरी जेनरेशन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। कंगना ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने एक कांग्रेस नेता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बयान को इस तरह पेश किया गया, जैसे उन्होंने पूरे देश के युवाओं को ‘गटर छाप’ कहा हो।…
पटना। बिहार के सारण जिले में गुरुवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी के छोटे भाई बजरंग प्रसाद सोनी को गोली मार दी। घटना अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बजरंग को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, बजरंग प्रसाद सोनी अपनी दुकान बंद करने के बाद भतीजे शोभित राज के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे रसूलपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचते ही बाइक सवार…