रांची : श्रद्धानंद पथ दुकानदार समिति के तहत आनेवाली रश्मि एंटरप्राइज़ में रविवार रात दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

चोर गल्ले में किराया और स्टाफ को तनख़्वाह देने के लिए रखे गये क़रीब सवा लाख रुपये चुरा ले गये। इसकी सूचना मिलने पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया अन्य सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी।

प्रवीण लोहिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस तरफ़ लगातार रात को ताला तोड़ कर चोरी की घटना हो रही है और थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर भी रात्रि गश्ती नहीं बढ़ायी जा रही है ये चिंता का विषय है।

जल्द ही सभी दुकानदार इसे उच्च पदाधिकारियों के संज्ञान में लायेंगे। मौक़े पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, रवि शर्मा , मनीष कुमार, चंदन कुमार, पंकज पीयूष सहित और भी सदस्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version