Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET-UG पेपर लीक मामला: 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना शुरू होगा ट्रायल

    November 18, 2026

    दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, 18-19 नवंबर को BMC करेगी कार्रवाई; मुसाफिरखाना को गिराने का नोटिस जारी

    November 18, 2026

    बिहार कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे की DPR के लिए 66.58 करोड़ मंजूर

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET-UG पेपर लीक मामला: 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना शुरू होगा ट्रायल
    • दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, 18-19 नवंबर को BMC करेगी कार्रवाई; मुसाफिरखाना को गिराने का नोटिस जारी
    • बिहार कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे की DPR के लिए 66.58 करोड़ मंजूर
    • IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर; 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे माही
    • IITF-2026 में छाया झारखंड का पारंपरिक हुनर, माटी कला और टेराकोटा उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे VVIP मेहमान, 5 हेलीपैड तैयार; 150 तरह के पकवान होंगे खास आकर्षण
    • निशा भगत मौत मामला: सीबीआई ने घटनास्थल पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, आरोपी अजय तिर्की से घंटों पूछताछ
    • बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, 18-19 नवंबर को BMC करेगी कार्रवाई; मुसाफिरखाना को गिराने का नोटिस जारी
    Blog

    दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, 18-19 नवंबर को BMC करेगी कार्रवाई; मुसाफिरखाना को गिराने का नोटिस जारी

    News MaatiBy News MaatiNovember 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: मुंबई के भिंडी बाजार स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर और कार्यालय वाली इमारत पर जल्द बुलडोजर चलने वाला है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना की जर्जर इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया है। बीएमसी के सी वार्ड कार्यालय की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, 18 और 19 नवंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

    यह इमारत पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट पर स्थित है तथा सिटी सर्वे नंबर 4315 के अंतर्गत आती है। बीएमसी ने इसे सी-1 श्रेणी की बेहद खतरनाक इमारत घोषित किया है। अधिकारियों के अनुसार, हालिया निरीक्षण में इमारत लगभग खाली पाई गई है। फिलहाल केवल ग्राउंड फ्लोर पर स्थित प्रार्थना हॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    बीएमसी ने बताई ध्वस्तीकरण की वजह

    बीएमसी का कहना है कि इमारत की मौजूदा स्थिति बेहद जर्जर है और इससे वहां आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरा है। इसके अलावा सेकंड कूपर स्ट्रीट पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना में भी यह इमारत बाधा बन रही है। सड़क के निर्धारित अलाइनमेंट में इमारत का कुछ हिस्सा आ रहा है, जहां निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

    नोटिस में बॉम्बे हाईकोर्ट के 31 अगस्त 2020 के आदेश का भी हवाला दिया गया है। बीएमसी के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद ही इमारत को खाली कराने और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

    ट्रस्ट और स्थानीय लोगों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

    दूसरी ओर, स्थानीय लोगों और ट्रस्ट से जुड़े मामले में संघर्ष कर रहे लोगों ने बीएमसी की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उनका दावा है कि वक्फ ट्रिब्यूनल ने इमारत को गिराने पर रोक लगा रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी ने केवल 24 घंटे का समय दिया है, जिससे अदालत का दरवाजा खटखटाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है।

    स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से पहले आमतौर पर 15 दिन का समय दिया जाता है, लेकिन इस मामले में जल्दबाजी की जा रही है।

    प्रार्थना हॉल के लिए ट्रस्ट ने दिए दो विकल्प

    बीएमसी के नोटिस के अनुसार, सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) ने प्रार्थना हॉल का इस्तेमाल करने वाले लोगों को धार्मिक गतिविधियां जारी रखने के लिए दो विकल्प दिए हैं। पहले विकल्प के तहत सेक्टर-4 स्थित अन नसर टावर में यूनिट एफ-67, एफ-68 और एस-68 में अस्थायी प्रार्थना स्थल उपलब्ध कराने की पेशकश की गई है। दूसरे विकल्प में किसी अन्य उपयुक्त स्थान को किराये पर लेने के लिए आर्थिक मुआवजा देने की बात कही गई है।

    बीएमसी ने प्रार्थना हॉल का इस्तेमाल करने वालों से कुरान शरीफ और अन्य धार्मिक वस्तुओं को सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा पूरी इमारत खाली करने को कहा है।

    कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

    इस मामले पर कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी मुंबई नगर निगम की होगी।

    वहीं, मस्जिद के इमाम ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के चार-चार प्रतिनिधियों को एक साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि आपसी सहमति से कोई रास्ता निकाला जा सके। उन्होंने प्रार्थना स्थल के लिए वैकल्पिक जगह और आगे की व्यवस्था पर बातचीत करने की जरूरत बताई।

    फिलहाल बीएमसी ने 18 और 19 नवंबर को ध्वस्तीकरण की तारीख तय की है। हालांकि, वक्फ ट्रिब्यूनल के कथित स्थगन आदेश और स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    NEET-UG पेपर लीक मामला: 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना शुरू होगा ट्रायल

    November 18, 2026

    बिहार कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे की DPR के लिए 66.58 करोड़ मंजूर

    November 18, 2026

    IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर; 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे माही

    November 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,450

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    NEET-UG पेपर लीक मामला: 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना शुरू होगा ट्रायल

    By News MaatiNovember 18, 20262

    नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट…

    दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, 18-19 नवंबर को BMC करेगी कार्रवाई; मुसाफिरखाना को गिराने का नोटिस जारी

    November 18, 2026

    बिहार कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे की DPR के लिए 66.58 करोड़ मंजूर

    November 18, 2026

    IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर; 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे माही

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    NEET-UG पेपर लीक मामला: 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना शुरू होगा ट्रायल

    November 18, 2026

    दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, 18-19 नवंबर को BMC करेगी कार्रवाई; मुसाफिरखाना को गिराने का नोटिस जारी

    November 18, 2026

    बिहार कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे की DPR के लिए 66.58 करोड़ मंजूर

    November 18, 2026

    IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर; 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे माही

    November 17, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.