Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस

    November 24, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे विभू बखरू

    November 24, 2026

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस
    • झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे विभू बखरू
    • बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU
    • देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट
    • वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
    • वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
    • पापा ने सिखाया जनता के लिए जीना :निशांत
    • सोने के सिक्के, दो लॉकर, कई भूखंड और फ्लैट बरामद, गोपालगंज एसडीएम प्रेरणा सिंह और पति रितेश के ठिकानों पर एसवीयू की रेड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
    Blog

    वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    News MaatiBy News MaatiNovember 24, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक की मदद से भारत-ए ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। इस दौरान वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 रन और सबसे तेज दोहरे शतक के साथ सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने हरप्रीत सिंह भाटिया (130) की शतकीय पारी की मदद से 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। इस पारी में अरशद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद वैभव ने तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम को महज 14.2 ओवरों में जीत दिला दी। यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मंगलवार को यूनिवर्सिटी आॅफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वैभव ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 28 छक्कों के साथ 204 रन कूटे।इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2023 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 31 गेंदों में यह कारनामा किया था। बिहार की तरफ से खेलते हुए सकीबुल गनी ने साल 2025 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक पूरा किया था। यह मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी में खेला गया था। वहीं, ईशान किशन इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में झारखंड के कप्तान के तौर पर महज 33 गेंदों में कर्नाटक के विरुद्ध शतक पूरा किया था। यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान वैभव ने सातवें ओवर की सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। इस दौरान 6, 4, 4, 6, 6, 4 के साथ कुल 30 रन कूट दिए।इसके बाद वैभव ने महज 40 गेंदों में सबसे तेज 150 रनों का आंकड़ा छुआ। लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले, उन्होंने साल 2025 में बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 64 गेंदों (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015) में ऐसा किया था। वहीं, जोस बटलर 65 गेंदों (इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, 2022) में 150 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं।इसके बाद वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 रनों का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड है। इसी के साथ वैभव ने चैड बोवेस को पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में ऐसा किया था। एन. जगदीसन और हैरी ब्रूक इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 114-114 गेंदों में पर यहा कारनामा किया था। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए वनडे पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में डार्सी शॉर्ट (23) और बेवन जैकब्स (21) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, प्रोफेशनल क्रिकेट में भी वह एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में तन्मय अग्रवाल (26), कॉलिन मुनरो (23) और डार्सी शॉर्ट (23) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस

    November 24, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे विभू बखरू

    November 24, 2026

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    Blog

    रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस

    By News MaatiNovember 24, 20260

    रांची। राजधानी में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों, हास्टल और…

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे विभू बखरू

    November 24, 2026

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026

    देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस

    November 24, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे विभू बखरू

    November 24, 2026

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026

    देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट

    November 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.