
रांची। झारखंड हाई कोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इस पद के लिए विभु बखरू की नियुक्ति की है। विभू बखरू हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे, जो कि 27 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।



जस्टिस विभु बखरू अभी कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया को पत्र लिखकर तत्काल नियुक्ति की मांग की थी।

