Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
Author: News Maati
रांची। झारखंड के सभी जिलों में 16 अप्रैल को पुलिस द्वारा चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पुलिस मुख्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है। पहले जहां समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस बार उसी स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इससे पहले पुलिस की ओर से 10 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2024 और 22 जनवरी 2025 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जन…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हनुमान वाटिका मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महावीर झंडा स्थल के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसके साथ ही कई महावीर झंडे भी गायब पाए गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।सैकड़ों लोग “जय श्री राम” के नारों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के…
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक सोमवार से शुरू हो गई है और बुधवार (9 अप्रैल) को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से इस बैठक के फैसलों का ऐलान किया जाएगा।एसबीआई रिसर्च ने कहा कि आरबीआई एमपीसी रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती कर सकती है। फरवरी से शुरू हुई इस रेट कट साइकिल में कम से कम 100 आधार अंकों की ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया, “फरवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच रेपो रेट में 100 आधार अंक…
वाशिंगटन । सोमवार को ग्लोबल मार्केट खासतौर से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी विवादास्पद टैरिफ नीतियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के नेता रेसिप्रोकल टैरिफ पर ‘समझौता करने के लिए बेताब हैं।’ सोमवार को एशियाई बाजारों में दिन की शुरूआत भारी गिरावट के साथ हुई। हालांकि ट्रंप ने आशंकाओं को कम करने की कोशिश की और सुझाव दिया कि उनके टैरिफ के कारण बाजार को जो परेशानी हुई, वह दीर्घकालिक व्यापार असंतुलन को ठीक करने के लिए एक जरूरी ‘दवा’ है। बाजार में उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा मंडराने लगा है। चारों तरफ ट्रंप की नीतियों की आलोचना हो रही है। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि टैरिफ लगाने के बाद 50 से अधिक देश अमेरिका से व्यापार वार्ता करना चाहते हैं। ये सभी देश व्हाइट हाउस के संपर्क में हैं। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट का कहना है कि पिछले बुधवार को टैरिफ एलान के बाद से 50 से अधिक देशों ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू की है। एनबीसी न्यूज के मीट द प्रेस कार्यक्रम में बेसेंट ने कहा…
नई दिल्ली। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ है। ये साफ है कि अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दोनों में ही भारी बिकवाली देखी जा रही है। अभी लिखते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 2700 अंक गिरकर 72,821 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 900 अंक लुढ़ककर 22,065 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं विदेशी बाजारों में भी अमेरिकी…
यरुशलम।गाजा के चरमपंथी संगठन हमास ने इजरायल के ऊपर पिछले कई महीनों में सबसे बड़ा हमला किया है। रविवार की रात हमास ने दक्षिणी इजरायल के ऊपर 10 रॉकेट दागे। दस में से 5 रॉकेट को ही इजरायली रक्षा बल (IDF) रोक पाने में सक्षम रहा। बाकी पांच रॉकेट इजरायल के अंदर गिरे हैं, जिनसे नुकसान की खबर है। एक रॉकेट अश्कलोन में गिरा, जहां 30 वर्षीय व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए शहर के बारजिलाई अस्पताल ले जाया गया। हमास ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात 9 बजे…
पटना । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने रविवार को कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार संशोधन नहीं हुआ है, इसके पहले भी संशोधन हो चुका है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने दावा किया कि बिहार के पसमांदा मुसलमानों के बीच अब बेहतर काम हो पाएगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू नेता ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाने का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को इसकी सही सुविधा देना है। जेपीसी…
रांची। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य घोटाले में बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय अनियमितता की अब परत-दर-परत खुल रही है। राज्य सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओमप्रकाश सिंह समेत 21 लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी इस आशय के प्रमाण मिले हैं कि घोटालेबाजों ने 40 करोड़ से अधिक के फर्जी बिल बनाए। इसका भुगतान अभी लंबित हैं। जांच के दायरे में राज्य के 220 से अधिक के अस्पताल शामिल हैं। जिनपर शिकंजा कस सकता है। अमानवीय यह है कि कोरोना आपदा को घोटालेबाजों ने अवसर बनाया और इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर पैसे की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में प्रस्तावित राम मंदिर की आधारशिला रखी।यह मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। नंदीग्राम के सोनाचूरा गांव में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अधिकारी ने समारोह में भगवा चादर ओढ़कर हिस्सा लिया और विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर के साथ आयुर्वेदिक और एलोपैथिक औषधालय सहित कई अन्य सुविधाओं के विकास की भी घोषणा की गई। मंदिर परिसर लगभग तीन एकड़ भूमि पर फैला होगा। आधारशिला…