Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
Author: News Maati
वॉशिंगटन । अमेरिका ने चीनी सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ को प्रभावी करने का फैसला ले लिया है। वाइट हाउस ने ऐलान किया है कि चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 104 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है और अतिरिक्त शुल्क मंगलवार आधी रात यानी 9 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। यह वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच जारी ट्रेड वॉर में अब तक उठाए गए सबसे आक्रामक कदमों में से एक है। फॉक्स बिजनेस के अनुसार, वाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि चीन ने अमेरिका पर अपने प्रतिशोधी टैरिफ को नहीं हटाया है। ऐसे में अमेरिका कल, 9 अप्रैल से…
रांची। राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलावों का निर्णय लिया है। प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के 8900 पदों को प्रत्यर्पित (सरेंडर) करने का निर्णय लिया गया है तो दूसरी ओर, राज्य में 1373 माध्यमिक आचार्य नियुक्त होंगे। कैबिनेट ने इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत ग्रासरूट इंटर्नशिप योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को जमीनी अनुभव मिलेगा। इसके तहत कॉलेज में पढ़नेवाले 17,380 छात्र-छात्राओं को गांव में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। राज्य के 4360 पंचायत में ग्रासरूट इनोवेशन के लिए इंटर्नशिप कराने की तैयारी की गई है।…
रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो मंगलवार को पार्टी के नेता भूपल साव के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित बेंगवरी गांव पहुंचे और पार्टी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आजसू पार्टी के रांची के रातु प्रखंड के उपाध्यक्ष भूपल साव की पंडरा में नृशंस हत्या कर दी गई थी। वहीं सुदेश के साथ भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी, आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो, प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता, भरत कांशी, चिंटू मिश्रा, विजय साहू सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित…
रांची। सेंट्रल युनिवर्सिटी झारखंड में कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के लिए इंटरनल ग्रीवांस सेल बनाएं, जिसमें एक एसटी एवं एक महिला सदस्य हो ताकि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जा सके। मंगलवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी की समीक्षा के दौरान ये बातें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने कही। उन्होंने बताया कि कुल तीन चरणों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। डॉ आशा लकड़ा ने बताया कि अजीत किसपोट्टा पूर्व में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में कार्यरत थे। वहां से स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में योगदान…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर हिन्दू संगठन नाराज है। सांसद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समेत प्रदेश के लगभग 36 हिंदू संगठनों के लोग 1090 चौराहे पर एकत्र हुए। इस चौराहे से महासंग्राम यात्रा अन्य चौराहों पर निकलनी थी। पुलिस ने रास्ते में विरोध कर रहे लोगों को रोका, तो तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव , एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में शहर के दो रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर रांची नगर निगम के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने रांची नगर निगम के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि नगर निगम वैसे मामले में ही कार्रवाई कर सकती है, जिसकी संरचना से दुर्घटना की संभावना है। इस संबंध में ग्रीका किचन एवं बार और प्राना लाउंज की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की…
बिहार में चुनाव से पहले नौकरियों की बहार, 27,370 पदों पर जल्द होगी बहाली, नीतीश कैबिनटे का बड़ा फैसला
पटना। बिहार सरकार ने सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 27,370 से भी अधिक पदों पर नई नियुक्तियों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने कई योजनाओं को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत राज्य में विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे पहले विगत 19 मार्च को कैबिनेट की बैठक में कुल 38 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी थी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल के समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ…
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सुरक्षा स्थिति और परिचालन तत्परता की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को श्रीनगर का दौरा करके चिनार कोर कमांडर से ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और उच्च परिचालन मानकों को बनाए रखने पर चर्चा की। इससे पहले जनरल द्विवेदी ने वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में सशस्त्र बलों के बीच एकजुटता और आधुनिक युद्ध की तैयारियों पर जोर दिया। भारतीय सेना के मुताबिक थल सेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और बलों की परिचालन तत्परता का आकलन करने के लिए श्रीनगर का दौरा किया और वर्तमान…
संभल। जिले में हुई हिंसा मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क नखासा थाने पहुंचे। सांसद से एसआईटी ने तीन घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी के पूछताछ प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 24 नवम्बर 2024 को जो घटना हुई थी, उसमें जो अभियोग दर्ज हैं, उसकी जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सांसद को समन भेजा गया था। मंगलवार को कई अधिवक्ताओं के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इस…
रामगढ़। भारत विकास परिषद के नए सत्र के अध्यक्ष पद पर अनमोल सिंह और सचिव पद पर मनमोहन सिंह लांबा को मनोनीत किया गया है। मंगलवार को आयोजित संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से यह चुनाव किया गया। बैठक में नए सत्र के अन्य पदाधिकारियों के रूप में उपाध्यक्ष आनंद सर्राफ, प्रदीप कुमार शर्मा, सह सचिव निलेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता और पीआरओ के रूप में पूर्व अध्यक्ष अमित साहू चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हूं। जो मान सम्मान…