Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बनी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार का मंत्रीमंंडल का विस्तार गुरुवार को होगा। कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शामिल होंगे, जबकि भाकपा-माले ने सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। राजभवन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रांची राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी। जिन विधायकों को मंत्री पद की…
नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1989 के रेलवे अधिनियम के साथ 1905 के भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम को एकीकृत करने के प्रावधान वाला एक विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया और कहा कि इसके पारित होने से रेलवे की क्षमता में इजाफा होगा। वैष्णव ने ह्यरेल संशोधन विधेयक, 2024′ को सदन में चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया। उन्होंने कहा कि रेलवे शुरूआत में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का एक अंग होता था और 1905 में इसे पीडब्ल्यूडी से अलग कर नया रेलवे बोर्ड बनाया गया। वैष्णव ने कहा कि 1989 में नया रेलवे अधिनियम…
गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि अब असम में होटल, रेस्टोरेंट तथा सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाना प्रतिबंधित है। उन्होंने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले मंदिरों के पांच किलोमीटर के दायरे में गोमांस खाना प्रतिबंध था। अब इस दायरे को और भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्ष पहले असम में गौ हत्या पर प्रतिबंध के कानून लागू किए गए थे, जिसमें सरकार को काफी सफलता मिली है। इसी सफलता के मद्देनजर सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाना प्रतिबंधित कर दिया है।…
रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास हुई फायरिंग मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम जिशान शेख उर्फ रिक्की है। वह कांके के सुकरहूटू का रहने वाला है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास 22 नवंबर की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के अनुंसधान के क्रम में यह बात सामने आयी कि गोली बारी…
रामगढ़। रामगढ़ छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरी ड्रील स्क्वायर में बुधवार को चौथे बैच के 438 अग्निवीर रिक्रूट्स ने देश सेवा की शपथ ली। कुल 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के समापन पर यह पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निवीर रिक्रूट्स ने पवित्र गीता व गुरु ग्रंथ को साक्षी मानकर देश व रेजीमेंट की आन-बान व शान एवं सुरक्षा की शपथ लेकर भारतीय सेवा के अंग बने। केंद्र के मेजर शुभम कालिता ने शपथ दिलाई। पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरी ड्रील स्क्वायर में सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्र कंडपाल…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का दावा किया है। इसके बाद राज्यपाल ने गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे नई सरकार की शपथ विधि को मंजूरी दे दी। इस मौके पर शिवसेना शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार समूह के अध्यक्ष अजीत पवार , केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों…
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालजी-हिरजी रोड स्थित बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गयी है। मद्रास कैफे के समीप स्थित अन्य दुकान में भी आग लगी है। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन के चार वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है। आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका पता आकलन के बाद ही चल पायेगा। आग से…
रामगढ़। रामगढ़ शहर और जिले के व्यापारिक स्थलों पर चोरी की वारदात पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने जिले के तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है। एसपी अजय कुमार ने हाई कोर्ट के एक आदेश को भी अपने पत्र के साथ संलग्न किया है। एसपी ने बुधवार को बताया कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान जैसे जेवर दुकान, होटल, रेस्टोरेंट्स, पेट्रोल पंप और मुख्य मार्ग पर रहने वाले लोग अपने स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सीसीटीवी की मदद से चोरों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट से खारिज किए जाने के मामले की सुनवाई बुधवार को हाई कोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने 16 दिसंबर तक समन अवहेलना मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान की है। मामले के सुनवाई हाई कोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में हुई। अदालत ने मामले में ईडी से जवाब मांगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से एमपी-एमएलए कोर्ट के…
चतरा। जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में कोयला ढुलाई में लगे हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर मंगलवार की देर रात यह घटना हुई है। टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना को अपराधियों या फिर किसी नक्सली संगठनों के जरिये अंजाम दिया गया है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत है। इस संबंध में बुधवार को एसपी विकास कुमार पांडे ने…