Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं
    • रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य
    • JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी
    • नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच
    • केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त
    • जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?
    • अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर
    • रांची के एचबी रोड में वृद्ध महिला से चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्रंप के टैरिफ से टेंशन में भारत समेत 50 से अधिक देश, अमेरिका से बातचीत की शुरू, पूरी दुनिया का शेयर मार्केट धड़ाम,
    Blog

    ट्रंप के टैरिफ से टेंशन में भारत समेत 50 से अधिक देश, अमेरिका से बातचीत की शुरू, पूरी दुनिया का शेयर मार्केट धड़ाम,

    News MaatiBy News MaatiApril 7, 2025No Comments31 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा मंडराने लगा है। चारों तरफ ट्रंप की नीतियों की आलोचना हो रही है। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि टैरिफ लगाने के बाद 50 से अधिक देश अमेरिका से व्यापार वार्ता करना चाहते हैं। ये सभी देश व्हाइट हाउस के संपर्क में हैं।

    ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट का कहना है कि पिछले बुधवार को टैरिफ एलान के बाद से 50 से अधिक देशों ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू की है। एनबीसी न्यूज के मीट द प्रेस कार्यक्रम में बेसेंट ने कहा कि ट्रंप ने इससे अधिकतम लाभ अर्जित कर लिया है। उधर, वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक का कहना है कि टैरिफ कई हफ्तों तक लागू रहेंगे।
    ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने रविवार को ट्रंप से बात की। वे शून्य टैरिफ को आधार बनाने के पक्ष में हैं। लाई ने आश्वासन दिया है कि सभी बाधाओं को खत्म किया जाएगा। ताइवान की कंपनियां अमेरिका में अपना निवेश बढ़ाएंगी।
    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका से बातचीत करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को ट्रंप के साथ होने वाली बैठक के दौरान इजरायली वस्तुओं पर लगे 17 फीसदी टैरिफ से राहत की मांग करेंगे।

    भारत भी अमेरिका से बातचीत करने में जुटा है। दोनों देश बीच का रास्ता अपनाना चाहते हैं। एक भारतीय अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि देश 26 फीसदी टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की योजना नहीं बना रहा है। अमेरिका के साथ समझौते पर बातचीत चल रही है।
    दुनियाभर में बढ़ी मंदी की आशंका : ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण अमेरिकी बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में अमेरिकी स्टॉक मार्केट में लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में कुल 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान लोगों को उठाना पड़ा है। दुनियाभर में मंदी की आशंका बढ़ गई है। जेपी मॉर्गन के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि टैरिफ के कारण अमेरिका के जीडीपी में 0.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है। वहीं मौजूदा बेरोजगारी दर 4.2 से बढ़कर 5.3 फीसदी हो जाएगी।

    टैरिफ की मार से दुनियाभर के बाजार में सुनामी : ट्रंप के टैरिफ नीति से अमेरिकी शेयर बाजार समेत दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। ट्रंप के फैसले के बाद कई देशों में 12 % से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. लगातार हो रही इस गिरावट ने सबके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। फार्मा, आईटी और आॅटो सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. आॅस्ट्रेलिया स्टॉक मार्केट में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं साउथ कोरिया के बाजार में 5 प्रतिशत, जापान में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। चीन का मार्केट 10 प्रतिशत डाउन है तो वहीं हांगकांग का मार्केट 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है।

    अमेरिकी बाजार की रिकॉर्ड गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट हुई। सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। फिलहाल सेंसेक्स 3000 अंक और निफ्टी 1000 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी पस्त हो गए। सेंसेक्स 3,939.68 अंक गिरकर 71,425.01 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 1,160.8 अंक गिरकर 21,743.65 अंक पर आ गया। ऐसे ही शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 85.74 डॉलर पर आ गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?

    September 28, 2026

    अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Bihar

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    By News MaatiSeptember 28, 202619

    औरंगाबाद । जिले में रिश्वत के 10 हजार रुपये लेना एक कर्मचारी को भारी पड़…

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026

    नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026

    नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    September 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.