Author: News Maati

रांची। राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक व्यक्ति ने कुत्ते को गोली मार दी। गोली मारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और गोली मारने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। टाटीसिलवे इलाके में सड़क पर रहने वाला एक कुत्ता पागल हो गया था और हाल ही के दिनों में उसने कई लोगों को काट लिया था। कुत्ते की ओर से लगातार लोगों के काटने से परेशान एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। जिस समय व्यक्ति…

Read More

रांची। झारखंड में तीन दिनों तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। नौ अप्रैल को झारखंड के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं कहीं गर्जन और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इस सम्बंध में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी-मध्य और निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही 30-40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। 10 अप्रैल को पूर्वी, मध्य और निकटवर्ती उत्तरी-मध्य हिस्सों…

Read More

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव होने से पूर्व बिहार के सुपर कॉप कहे जाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने आखिकार राजनीति में अपना कदम रख दिया है। इसके लिए उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनायी है जिसका नाम हिंद सेना रखा गया है। पार्टी के ऐलान के साथ शिवदीप लांडे ने यह भी ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार के 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवदीप लांडे ने मंगलवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उनकी पार्टी बिहार में कास्ट फैक्टर से हटकर सभी धर्म जात के लोगों के लिए काम करेगी और पार्टी में…

Read More

हाजीपुर । बिहार के वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। कार पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। मृतकों में दुल्हन भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, बराटी थाना क्षेत्र के चकललुआ निवासी दीनानाथ कुमार की शादी के लिए कुछ लोग नवगछिया गए थे। नवगछिया में मंदिर में शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के निकट एक तेज…

Read More

जयपुर। ब्रह्माकुमारी की प्रमुख रसजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. उन्होंने 101 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं. उनका पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह राजस्थान के आबू रोड में स्थित ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में रखा जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. 10 अप्रैल की सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ब्रह्माकुमारीज के आधिकारिक फेसुबक अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की गई है. वर्ष 2021 से थीं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुद्रा योजना’ के 10 साल पूरा होने पर इसके लाभार्थियों से आज खास बातचीत की। बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने बताया कि किस तरह से इस योजना ने उनके जीवन को बदल दिया. हिमाचल प्रदेश से आई एक महिला ने पीएम मोदी को बताया, कैस ‘मुद्रा योजना’ ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी पीएम से बात करते हुए मनाली से आई ‘मुद्रा योजना’ की लाभार्थी महिला ने कहा कि हम मनाली में पहले एक मंडी में काम करते थे। मैंने अपने पति से कहा कि किसी के साथ काम करने से अच्छा है…

Read More

नई दिल्ली। टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। चीन ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने चीनी सामान पर और 50% टैक्स लगाया, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। उसने कहा कि चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ऐसा करेगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका का चीन पर तथाकथित पारस्परिक टैरिफ लगाना पूरी तरह से गलत है। यह एकतरफा दादागीरी है। चीन ने…

Read More

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने उनके कांके रोड स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. रांची एयर शो के लिए विशेष आमंत्रणकेंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को आगामी 19 और 20 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एयर शो में आमंत्रित किया. यह पहली बार होगा जब रांची में विश्वस्तरीय वायु प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमान अपनी कुशलता का प्रदर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि को लेकर स्पष्टीकरण किया। सरकार ने साफ कर दिया कि सोमवार से प्रभावी एक्साइज ड्यूटी दरों में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, “पीएसयू तेल विपणन कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।” यह घोषणा…

Read More

पटना । बिहार कांग्रेस में गुटबाजी और प्रदेश कार्यालय में हंगामा कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही नजारा सोमवार को भी बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला जब दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर हाथ-पैर चले। यह हंगामा तब हो रहा था, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उस समय प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में ही मौजूद थे।दरअसल, सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में पटना पहुंचे। वह पटना के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित थे तभी कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।बताया जा रहा…

Read More