Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर, रांची में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है। श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ यह पर्व मनाते आ रहे…
रामगढ़। रामनवमी का त्यौहार रामगढ़ में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जय श्री राम के नारे से पूरा रामगढ़ जिला गूंज उठा। भगवाधारी पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ सड़क पर निकले। भक्ति गानों पर कलाकारों ने भी युद्ध कौशल का जलवा दिखाया। इस त्यौहार को लेकर सभी मंदिरों में विशेष पूजा भी की गई। रामगढ़ शहर के वैष्णो देवी मंदिर, मां विघ्नेश्वरी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण किला मंदिर, जलाराम मंदिर, काली मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, हनुमंत लला मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया था। राम भक्तों ने श्री राम के जन्मोत्सव पर…
रांची। राजधानी रांची रामनवमी के अवसर पर पूरी तरह राममय हो गई है। जय श्रीराम के नारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महावीर मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान “राम जी की निकली सवारी, देश का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से होते हुए जुलूस निकल रहा है, जहां शोभायात्रा में शामिल राम भक्त अपने तलवार, गदा, फरसा, भाला से हैरतअंगेज करतबों से लोगों का मन…
पटना। बिहार के तीन स्टार्ट-अप को महारथी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित प्रतिष्ठित स्टार्ट-अप महाकुम्भ कार्यक्रम में तीन स्टार्ट-अप ईवाय डेल्टा, लेडी फेयर और भोजपत्ता का चयन इस अवार्ड के लिए किया गया है। चयनित स्टार्ट-अप को 1-1 लाख रुपये कैश दिया गया है। बिहार के लेडीफेयर ब्यूटी कंसेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को खासतौर के सौंदर्य आधारित व्यवसाय स्थापित करने के कारण चयनित किया गया है। इस कंपनी का लोकप्रिय नाम लेडीफेयर है। इसे सीधे उपभोक्ता श्रेणी यानी डी2सी (डायरेक्ट टू कंज्यूमर) श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित…
अयोध्या। रामनवमी पर राम जन्म भूमि में सौर संरेखण और भारतीय खगोलशास्त्र के सटीक ज्ञान के उपयोग से रविवार को ठीक दोपहर 12 बजे श्रीरामलला का राजतिलक (सूर्य तिलक) सूर्य किरणों से किया गया। भगवान के जन्म होते ही भगवान के ललाट पर करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें ने सुशोभित किया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय, ट्रस्टी डा अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रबंधक गोपाल सहित मंदिर के सभी पुजारी उपस्थित रहे। राम नवमी पर अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव प्रसारण सूचना विभाग द्वारा स्थापित फिक्स एलईडी व विभिन्न…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और रामेश्वरम -तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा और एक तटरक्षक जहाज की शुरुआत की। पंबन सी ब्रिज मुख्य भूमि और रामेश्वरम द्वीप के बीच एक रेल लिंक प्रदान करेगा। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के सफल दौरे के बाद वापसी यात्रा में विमान से रामेश्वरम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विमान से राम सेतु के दर्शन किए। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला…
रांची। रामनवमी को लेकर रांची नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को प्रशासक संदीप सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई। बैठक में रांची के रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस मार्ग के 40 स्थानों पर पानी के टैंकर और चलंत शौचालय की व्यवस्था करने की बात कही। साथ ही निगम के कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रहने और अधिकारियों को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रशासन ने सभी मुख्य मार्गों पर मौकेनिकल स्वीयपिंग मशीन से सफाई करने, 40 एंटी स्मॉसट गन से शोभायात्रा मार्गों पर पानी का छिड़काव…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष्मान घोटाले मामले में रांची सहित कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे आयुष्मान घोटाले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह के जमशेदपुर स्थित आवास पर शामिल है लेकिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का निजी सचिव ईडी के हाथ नहीं लगा। वह छापेमारी से पहले घर से बाहर निकला था। ईडी अधिकारियों के साथ संपर्क होने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। ओम प्रकाश पर घोटाले में शामिल लोगों के साथ करीबी संपर्क…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को नामकुम थाना के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दारोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशीष यादव ने एसीबी में लिखित आवेदन देकर कहा था कि एक लड़की के साथ सगाई हुई थी लेकिन किसी वजह से सगाई टूट गई। इसे लेकर नामकुम थाने में लड़की के परिजनों की ओर से कांड संख्या 262/24 दर्ज करवाया गया था। इस केस…
रांची। रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। रांची पुलिस ने रामनवमी से पहले शुक्रवार को ड्रोन की सहयोग से कई इलाकों में घरों की छतों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामनवमी जुलूस जिस-जिस इलाके से निकलेगा, पुलिस ने उस इलाके में निरीक्षण किया। रांची पुलिस ने मेन रोड, हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाके की ड्रोन से निगरानी कर देखा कि कहीं किसी के घरों की छतों पर ईट-पत्थर तो नहीं रखे गये हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि वह पूरे क्षेत्र में खुद घूमे और संवेदनशील जगहों को चिह्नित…