Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। झारखंड विधानसभा में प्रदीप यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता और राजेश कच्छप उपनेता बनाए गए हैं। स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से विधानसभा को भेजे गए पत्र के आधार पर इसकी घोषणा की। उन्होंने मथुरा प्रसाद महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का मुख्य सचेतक बनाए जाने की भी घोषणा की। कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए प्रदीप यादव विधानसभा में गोड्डा जिले की पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह इस वर्ष लगातार छठी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। प्रदीप यादव पहली बार वर्ष…
गुमला। एसपी शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को अपराध गोष्ठी हुई। अपराध गोष्ठी में सुरक्षा, निष्पक्ष व शांति पूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। एसपी शंभू सिंह ने थाना में आने वाले जनता के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। समाधान नहीं होने पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया। बैठक में बालू, चिप्स, के अवैध उत्खन्न पर रोक लगाने वाले अवैध रूप से कार्य करने वाले माफियाओं को चिह्नित कर उनके विरूद्ध विधि…
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत ‘दिन दोगुनी रात चौगुनी’ बढ़ रही है। इस अमेरिकी कारोबार की दौलत को ऐसे पंख लगे हैं कि कुछ ही दिनों में यह 400 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक आज यानी गुरुवार को मस्क की नेटवर्थ 447 बिलियन डॉलर (करीब 38 लाख करोड़) हो गई। 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले यह दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। मस्क की नेटवर्थ मुकेश अंबानी के मुकाबले चार गुना से ज्यादा हो गई है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97.1 बिलियन डॉलर है।…
रांची। जेएलकेएम के डुमरी विधायक जयराम महतो ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में जो बजट की राशि निर्धारित की जाती है, वह खर्च नहीं हो पाती है। ऐसे में फिर अनुपूरक बजट का क्या मतलब है। जयराम महतो ने कहा कि पक्ष-विपक्ष ने बजट पर दिशाहीन मुद्दों पर चर्चा की। मैं ऐसी उम्मीद नहीं कर रहा था। विधायक ने कहा कि सरकार 18 से 25 साल की उम्र की लड़कियों को 2500 रुपये प्रति माह देकर उन्हें आलसी बना रही है। यही राशि अगर सरकार उन्हें…
रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि यह अपनों की सरकार है। अबुआ सरकार झारखंड को समर्पित है। अभिभाषण में इच्छाशक्ति है, जो खुशहाली देने वाली है। उन्होंने कहा कि एक-एक शब्द को धरातल पर उतारेंगे। जनादेश महागठबंधन को मिला है। क्रांतिकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। केंद्र की योजनाओं में राज्य के गरीब-गुरबों की चिंता नहीं है। किसानों का ऋण माफ किया गया है। झारखंड में झामुमो की अपनी पहचान रही है। ये राज्य झामुमो की उपज है। यह जनादेश आदिवासी-मूलवासियों…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक चंपई सोरेन ने राज्य में झामुमो की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार पर गुरुवार को हमला बोला। उन्होंने सरकार पर कई मोर्चों पर नाकाम रहने का आरोप लगाया है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार खुद को यहां के आदिवासियों-मूलवासियों की अबुआ सरकार (अपनी सरकार) बताती है, लेकिन यह तो उनकी ही जमीन को लूटने का रास्ता खोल रही है। उन्होंने कहा कि हम तो समझते थे कि इस सरकार में राज्य में आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए सीएनटी-एसपीटी (छोटानागपुर एवं संथाल…
रामगढ़। जिले में पांडे गिरोह लगातार ठेकेदारों से रंगदारी मांग रहा था। पांडे गिरोह के नाम पर ठेकेदारों को लगातार फोन किया जा रहा था। भारतमाला प्रोजेक्ट के अलावा अन्य निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस की सक्रियता से पांडे गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने इस मामले की जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ शहर के दुसाध मोहल्ला निवासी विक्की कुमार पासवान, प्रीतम कुमार, अनिकेत उर्फ बिल्ला…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बालू की कमी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को पोस्ट कर कहा है कि झारखंड में बालू की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 444 बालू घाटों में से केवल 51 को स्वीकृति है और उनमें से भी केवल 24 से निकासी हो रही है। इस कारण राज्य में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि बालू की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। महज 10 दिनों में एक ट्रॉली बालू की कीमत…
रांची। भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि चुनाव के दौरान जो लोगों से वादे किए गए थे, इसका अनुपूरक बजट में जिक्र नहीं दिखा। 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का जिक्र बजट में नहीं दिखा। सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्णिमा दास साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द सभी योजनाओं को धरातल पर रखें। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना देने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार बनते ही चुनावी वादों से मुकर जाते हैं।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून (मध्य अफ्रीका) में फंसे झारखंड के श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों के वेतन भुगतान नहीं किए जाने के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पर श्रमायुक्त को निर्देश दिया कि नियोजकों, नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार को श्रमायुक्त ने नियोजकों, नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया गया है…