Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। बिहार सरकार ने आज पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक आलोक राज का तबादला करते हुए 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक बनाया है।गृह विभाग की शुक्रवार की देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। श्री कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर तैनात थे। सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि श्री कुमार अगले दो साल तक…
नई दिल्ली। भारत ने अब हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक हासिल कर ली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) का अंतिम परीक्षण किया, जो पूरी तरह सफल रहा है। स्वदेशी रूप से विकसित यह तकनीक भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मदद करेगी। डीआरडीओ के मुताबिक सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) प्रणोदन आधारित मिसाइल प्रणाली का अंतिम प्रायोगिक परीक्षण सफल रहा है।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों के जरिये पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। दोनों ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी…
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पूरी तरह से कुंभ के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने संबोधन में कई श्लोक के जरिए प्रयागराज और कुभ की महिमा का बखान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ से एकता का संदेश निकलेगा, भाषा, जाति और क्षेत्र का कोई भेद नहीं होगा। यहां सब एक होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मुझे इस महाकुंभ का वर्णन करना हो तो मैं कहूंगा कि एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी।…
हैदराबाद। जाने-माने तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। पुष्पा 2 की रिलीज के मौके पर हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्रीतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के संबंध में दर्ज मामले में आरोपित के तौर पर अल्लू अर्जुन का भी नाम है। इसी मामले में पुलिस आज कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन के घर जाकर फिल्म अभिनेता को हिरासत में लिया। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द…
नई दिल्ली। अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स की 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार-शॉ हैं। सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की इस सूची में 28वें स्थान पर हैं। सीतारमण ने मई 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभाला था और उसके बाद से लगातार इस अहम पद पर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को पहले सत्र में बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद दूसरे सत्र में शानदार रिकवरी की और जोरदार मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स निचले स्तर से 2,131 अंक और निफ्टी निचले स्तर से 611 अंक से ज्यादा उछल गए। कारोबार के अंत में हुई मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स 1.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार में एफएमसीजी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर…
नयी दिल्ली।दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी लेनी प्रारंभ की। इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस अमर कॉलोनी से सुबह…
पटना। नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में बच्चों के पहले कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी। उन्होंने दावा किया कि यह देश का एकमात्र ऐसा अस्पताल होगा, जहां मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। सीएम नीतीश ने पटना के फुलवारीशरीफ में महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका अनुमानित लागत लगभग 25 करोड़ रुपये है। इस अस्पताल का निर्माण महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस ट्रस्ट का यह 10वां अस्पताल होगा। इससे पहले महावीर कैंसर अस्पताल, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल, महावीर नेत्रालय…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि वर्ष 2019 में गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य के विकास की नींव डाली गई थी और अब इस पर बिल्डिंग खड़ा करने का काम होगा। सदन में राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण के बाद लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता बोलने से ज्यादा विकास के कार्यों को धरातल पर उतार कर दिखाना है। आधारभूत संरचना, पर्यटन, रोजगार सृजन सहित सभी क्षेत्रों में और सभी वर्गों के लिए काम करने के प्रति…