Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक देश एक चुनाव’ से जुड़े विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार इसे अगले सप्ताह संसद में पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज इसे मंजूरी प्रदान की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कोविंद समिति ने सौंपी थी सिफारिश केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितंबर को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान की थी। समिति ने देश में केन्द्र, राज्यों और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने से जुड़ी व्यवस्था…
नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र की शुरुआत से सदन में सोरोस समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामे का दौर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने गुरुवार को सोरोस मुद्दे को लेकर संसद में प्रोटेस्ट शुरू किया है।भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है। जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है रिश्ता क्या कहलाता है?इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में…
प्रयागराज । जिला प्रयागराज देश दुनिया से पधारने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु तैयार है। गली, चौराहों पर महाकुंभ की रौनक दिखने लगी है। दीवारों में भी संस्कृति के रंग भरे जा रहे हैं। भारत की सभ्यता को चित्रों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। ऐसे ही कुछ चितेरों से आईएएनएस ने बात की। कलाकार राकेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हम लोग यहां के सौंदर्य को रंगों के जरिए उकेर रहे हैं। घाट कैसे हैं ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जो कला लगभग भुला दी गई है उसे जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। हम…
नयी दिल्ली।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भारत का रिकॉर्ड इतना ‘गंदा’ है कि उन्हें विश्व सम्मेलनों में मुंह छिपाना पड़ता है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। गडकरी ने कहा, ‘‘जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा।” उनके अनुसार, देश में सड़क हादसों की…
रांची। झारखंड में निजी कंपनियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को हाई कोर्ट ने अव्यवहारिक बताते हुए इसके अनुपालन पर रोक लगा दी है। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस तरह के मामले में पूर्व में पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट से निर्णय आ चुका है, जिसमें कोर्ट ने ऐसे कानून को निरस्त कर दिया है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से बनाए गए कानून के लागू करने पर रोक लगाई जा रही है। कोर्ट ने…
रांची । झारखंड की छठी विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया।यह वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट है। अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि महिला बाल विकास विभाग के लिए आवंटित की गई है। इस विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 6,390.55 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। यह योजना अगस्त महीने से शुरू की गई है, जिसके तहत करीब 57 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने कहा कि झारखंड सरकार अति शीघ्र जेपीएससी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करे। कोर्ट ने यह बात बुधवार को जेपीएससी 11 से 13 सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार एवं रिजल्ट जल्द प्रकाशन करने को लेकर दाखिल पवन कुमार वर्मा की रिट याचिका की सुनवाई के दौरान कही। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने झारखंड सरकार को जल्द से जल्द जेपीएससी अध्यक्ष के रिक्त पद को भरने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि जेपीएससी में अध्यक्ष का पद पिछले तीन माह से रिक्त रहने से कई नियुक्ति प्रक्रिया बाधित हो रही है। झारखंड वेलफेयर स्टेट है। यहां…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश सभी के प्रयासों से ही तेजी से आगे बढ़ सकता है और बढ़ भी रहा है। ऐसे में हमें अब हर क्षेत्र में लीक से हटकर (आउट आफ बाक्स ) सोचने व काम करने की जरूरत है। एक समय था जब सरकारें किसी समस्या का समाधान देने का दावा करती थी, लेकिन अब आप सब समाधान दे रहे है।आज देश के युवा सरकार के साथ मिलकर देश की चुनौतियों के लिए काम कर रहे है। उनमें अब देश के विकास के लिए एक ओनरशिप की भावना विकसित होती दिख रही है।…
रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय में बुधवार को झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। झारखंड पुलिस की तरफ से अनुराग गुप्ता और बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रांची फील्ड महाप्रबंधक मनोज कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस विशेष सैलरी पैकेज के तहत पुलिसकर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। झारखंड राज्य का अग्रणी, बैंक ऑफ इंडिया सम्पूर्ण झारखंड में स्थित 550 से भी अधिक शाखाओं के माध्यम से पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना और मृत्यु बीमा एक करोड़, स्थायी…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। इसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और माइनिंग इंस्पेक्टर के जरिये औचक निरीक्षण करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना क्षेत्र में कुल 15 गाड़ी पकड़ी गई। इनमें अवैध बालू लदी गाड़ी 12 और स्टोन चिप्स लदी गाड़ी तीन शामिल हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी…