Author: News Maati

रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर छेड़छाड़ करने वाले आरोपित की पहचान कर ली गई है। रांची पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। स्कूल जाने वाली बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की पहचान रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले मोहम्मद फिरोज अली के रूप में हुई है। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद रांची आईजी, डीआईजी से लेकर एसएसपी तक आरोपी की गिरफ्तारी को के लिए जुट गए हैं। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित फरार हो गया है…

Read More

पटना। बिहारा के स्वास्थ्य विभाग के 41 हजार 755 रिक्त पदों पर शीघ्र ही बहाली होगी। इस संबंध में अधियाचना भेजी जा चुकी है। वहीं, पीएमसीएच शताब्दी वर्ष पर दुनिया भर के चिकित्सक जुटेंगे और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं एवं विषयों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय रिक्त पदों पर नियुक्ति की अद्यतन स्थितियों पर चर्चा की और जल्द नियुक्तियों को पूरा करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को संयुक्त खाद्य…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि संविधान का दुरुपयोग करना और उसकी भावना को खत्म करना, कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा रहा है और हमारे लिए संविधान, उसकी पवित्रता और अखंडता सबसे महत्वपूर्ण है। यह केवल शब्द नहीं है बल्कि कसौटी के समय में हमने करके दिखाया है और हम तप करके निकले हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता का सुख और सत्ता की भूख यही एकमात्र इतिहास है। कांग्रेस ने इसके लिए संविधान संशोधन किए हैं लेकिन हमने देश की एकता, अखंडता और उज्ज्वल भविष्य के लिए संविधान में संशोधन किये…

Read More

रांची। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को कहा कि मंईयां सम्मान योजना के 50 लाख लाभुकों को राशि मिलती रहेगी। इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। किशोर ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सबसे ज्यादा खनिज होने एवं कई तरह के मिनरल रहने के बावजूद हमारा राज्य 11 हजार करोड़ सलाना राजस्व जुटा पाता है जबकि ओडिशा का खनिज क्षेत्र कम होने एवं सीमित मिनरल रहने के बावजूद वहां 45 से 50 हजार करोड़ रेवन्यू प्राप्त होता है। राजस्व जुटाना चुनौती भरा कार्य है लेकिन असंभव…

Read More

साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब और वंचित लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी को हमारी सरकार ने सशक्त करने का काम किया है। अब राज्य के हर पात्र गरीब जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को हमारी सरकार ने 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का काम किया है। यह बातें सोरेन शनिवार को साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में…

Read More

रांची। शहर के अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस के अधिकारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। इस मामले को लेकर आईजी अखिलेश झा ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से बात की और सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर सुविधा मुहैया कराने का…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा जगत के ” ग्रेट शो मैन” राज कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। 100वीं जयंती पर उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।” प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। लिखा, आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं। उनकी प्रतिभा ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। दूसरी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, राज कपूर की फिल्मों के प्रतिष्ठित किरदार…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (97) की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल उन्हें देश…

Read More

हैदराबाद । लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ प्रीमियर शो के दौरान महिला की मौत मामले में शनिवार सुबह चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। अभिनेता को शुक्रवार शाम को तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था। जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देरी के कारण उन्हें रात जेल में ही बितानी पड़ी। जेल अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को जेल के पिछले गेट से रिहा किया। उन्हें एक एस्कॉर्ट वाहन में भेजा गया। अभिनेता सीधे गीता…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव के ठीक चार महीने ‘मंईयां सम्मान योजना’ की शुरुआत की। इस योजना ने हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव परिणाम के बाद अब मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या 15 दिनों में पांच लाख बढ़ गई। अब तक 64 लाख 62 हजार हो गई। जिसमें से 53 लाख 65 हजार 345 लाभुकों को सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति मिल गई है। चुनाव के पहले पंजीकृत लाभुकों की संख्या 58 लाख थी महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में संपन्न चुनाव के पहले…

Read More