Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्तों से विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने में गंभीरता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को लेकर उपायुक्तों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में वे इस बात विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं समय पर पूरी हों। मुख्यमंत्री बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्त और विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला स्तर पर योजनाओं को लागू करने में तेजी लाएं। ताकि, राज्य के अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। थाना और अंचल कार्यालयों में…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने कहा कि बाजार में मंदी के बीच नए टैरिफ को 90 दिन तक के लिए टाल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका चीन के टैरिफ में वृद्धि कर रहा है। अमेरिका ने चीन पर अब तक 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 75 से अधिक देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ में छूट देने की भी घोषणा की है। वे भारत समेत बाकी सभी देशों को 90 दिनों के लिए ‘रेसिप्रोकल टैक्स’ से छूट देंगे । उनके अनुसार, इन देशों…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने राजधानी रांची की आंतरिक और सहायक सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को राज्य सरकार तथा रांची नगर निगम को नोटिस जारी किया। चीफ जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव एवं जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने सरकार और निगम से कहा है कि इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कब और कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं, इसकी विशिष्ट जानकारी अदालत को उपलब्ध कराएं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की है। यह याचिका अधिवक्ता शुभम कटारुका ने दाखिल…
धनबाद । नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को झारखंड के धनबाद जिले में निरसा और चिरकुंडा इलाके में तीन ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया है। एजेंसी ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, धनबाद कोयला क्षेत्र से देश के कई हिस्सों में अवैध रूप से विस्फोटकों की सप्लाई और कारोबार की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी की कोलकाता इकाई ने यह कार्रवाई की है। कालूबथान ओपी अंतर्गत बोरिया गांव में सुनसान स्थान पर निर्मित एक घर से 50 पेटियों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में 1117 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसमें पहले चरण में 949 और दूसरे चरण में 168 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीओ, सीआई के ब्लॉक स्तरीय समिति स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हेल्थ सब सेंटरों पर प्राइवेट डॉक्टर्स को हायर करने की योजना बनाई गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल बनाकर जरूरत के अनुसार इन हेल्थ सेंटर में…
रांची। विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। रांची के कांके में भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के मुख्यारोपित को गिरफ्तार करने और अलग-अलग स्थानों में बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने विधि व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हैं। संगठित अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। इस वजह से लोगों का विश्वास पुलिस पर से उठता जा रहा है। सीपी सिंह ने कहा कि रांची जिले में दिनदहाड़े हत्या,…
रांची। जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर रोड नंबर छह पर संचालित ओसम रिसोर्सेस नामक एक दुकान पर धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने छापेमारी कर नकली सर्टिफिकेट बनाने के गोरखधंधे का खुलासा किया। आरोप है कि इस दुकान के संचालक की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने दुकान से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही, पुलिस मौके से कंप्यूटर जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। एसडीएम ने दुकान से एक व्यक्ति को…
बोकारो। झारखंड में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बोकारो स्टील सिटी थाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि तीन अप्रैल को विस्थापित आंदोलन के समय जयराम महतो एक विस्थापित की हुई मौत पर घटनास्थल पर आए थे। घटनास्थल पर विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों ने जयराम महतो को रोकना चाहा और विरोध करने पर उनके साथ धक्कामुक्की की और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जयराम महतो ने आरोप लगाया है कि समर्थकों ने विधायक श्वेता सिंह के…
रांची। झारखंड में गुरुवार को मांस, मुर्गा और मछली के दुकान बंद रहेंगे। भगवान महावीर जयंती को लेकर यह आदेश जारी किया गया है। राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्र और पंचायत क्षेत्र में इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, महावीर जयंती के दिन मांस-मछली और मुर्गा की बिक्री और क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, अगर कोई दुकानदार मांस, मुर्गा या मछली बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
रांची। भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रांची जिला प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। परीक्षा का आयोजन जून 2025 में संभावित है। पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सभी दिशा-निदेर्शों का पालन करें।पंजीकरण तिथि : आॅनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 अप्रैल 2025 तक चलेगी। पद : अग्निवीर जनरल ड्यूटी,…