Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड
    • झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज
    • आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो
    • नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार
    • टेंडर कमीशन घोटाला : जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
    • बंगाल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर लगाया प्रतिबंध
    • पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल
    • झारखंड में अनधिकृत भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल लॉन्च
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » देवव्रत नाथ शाहदेव ने करायी थी अनिल टाइगर की हत्या, अमन सिंह समेत चार अपराधी गिरफ्तार
    Jharkhand

    देवव्रत नाथ शाहदेव ने करायी थी अनिल टाइगर की हत्या, अमन सिंह समेत चार अपराधी गिरफ्तार

    News MaatiBy News MaatiApril 10, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची पुलिस ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में अमन सिंह, जिसान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गयी। डीआईजी और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अनिल टाइगर की हत्या 10 एकड़ जमीन को लेकर हुई थी। उनकी हत्या की वजह पहले जमीन पर कब्जा का विरोध करना और फिर कब्जा करने वालों से प्रति डिसमिल 50 हजार रुपये की मांग करना था।

    चंदन सिन्हा ने बताया कि घटना में देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा, रोहित वर्मा, अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष, चौरसिया और अजय कुमार रजक की भूमिका पायी गई है। एसएसपी के मुताबिक इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार शामिल है। इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि 10 एकड़ जमीन पर देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा कब्जा किया जा रहा था। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे और भाजपा नेता अनिल टाइगर ग्रामीणों का सहयोग से कर रहे थे।इस दौरान देवव्रत नाथ शाहदेव और अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर के बीच कई बार वार्ता हुई, जो विफल रही। वार्ता के दौरान ही वर्ष-2023 के अगस्त माह में देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा उक्त भूमि पर चाहरदिवारी का निर्माण कर जबरन दखल कब्जा किया जा रहा था। अनिल टाइगर ने ग्रामीणों के सहयोग से देवव्रत नाथ शाहदेव को जमीन कब्जा करने से रोक दिया था।

    इसके बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने उक्त भूमि के केयर टेकर दिलीप कुमार मुंडा से कांके थाना में अनिल महतो सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या-215/2023 ) दर्ज कराया था। प्राथमिकी में 40-50 अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया था। सभी पर मारपीट, तोड़फोड़ करने और रंगदारी की मांगने का आरोप लगाया गया था।

    इस घटना के बाद भी कई बार देवव्रत नाथ शाहदेव ने अपने सहयोगियों के माध्यम से उस जमीन पर दखल-कब्जा करने एवं बिक्री करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक अनिल महतो ने देवव्रत नाथ शाहदेव का लगातार विरोध किया, जिसके परिमाणस्वरूप देवव्रत नाथ शाहदेव की ओर से उस भूमि पर न तो कब्जा किया जा सका और न ही उसकी बिक्री की जा सकी।

    दिसंबर 2023 में देवव्रत नाथ शाहदेव के पक्ष में हरमू निवासी विनोद पासवान ने अनिल टाइगर से विवाद को खत्म करने के लिए अपने घर पर बैठक करायी। जहां अनिल महतो ने प्रति डिसमील 50 हजार की दर से 4.5 करोड़ रुपए की मांग की। साथ ही कहा कि पैसे नहीं मिलने पर जमीन कब्जा और बिक्री का विरोध करते रहेंगे। बैठक में देवव्रत नाथ शाहदेव और अनिल टाइगर के बीच समझौता नहीं हो पाने के कारण कहासुनी हुई। इसके बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल महतों को धमकी देते हुए उनपर पिस्टल तान दिया।

    विनोद पासवान के घर पर वार्ता के विफल होने के बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने विवादित जमीन पर पालकोट हाउस रोड नामक एप्रोच रोड सासंद मद से बनाने की तैयारी की। इसकी जानकारी मिलने पर अनिल टाइगर ने सांसद से मिल कर जमीन के बारे में जानकारी दी थी। एसएसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जब सासंद शिलान्यास के लिए गाड़ी खटंगा गांव तक आए तो फिर से अनिल टाईगर के द्वारा इस शिलान्यास का विरोध किया गया, तब उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस लौट गए।

    एसएसपी ने बताया कि जमीन पर दखल-कब्जा नहीं होने और उसकी बिक्री नहीं हो पाने के कारण देवव्रत शाहदेव को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इसी वजह से देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल टाइगर को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या करने की योजना बनायी। अभिषेक सिन्हा ने अपराधी अमन सिंह को अनिल टाइगर की हत्या करने की सुपारी देने के दौरान कहा था कि लोहरदगा में अपराधी सुभाष जायसवाल की जो हत्या हुई थी, उससे घटना का समाधान अनिल टाइगर के मरने के बाद हो जाएगा। सिर्फ दो लाख रुपया में ही अमन सिंह अनिल टाइगर की हत्या करने को तैयार हो गया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    May 11, 2026

    रघुवर दास के निजी आवास के समीप टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,043

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    By News MaatiMay 14, 202612

    रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लंबी कतार…

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.