Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। बिहार में जमीन, प्लॉट और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। राज्य के सभी 141 निबंधन कार्यालयों में 17 अगस्त से पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत डीड तैयार करने से लेकर स्टांप शुल्क भुगतान, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निबंधन पूरा होने के बाद डिजिटल डीड की प्रति व्हाट्सऐप या ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। चरणबद्ध तरीके से लागू हो रही व्यवस्था राज्य में पेपरलेस निबंधन की शुरुआत पहले चरण में 11 जुलाई को 10 निबंधन…
नई दिल्ली। मानसून सत्र अब समाप्त होने वाला है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच न खींचतान खत्म हुई और न संसद का गतिरोध टूट सका। बीते लगभग बीस दिनों में कई बार ऐसे अवसर आए, जब विपक्ष की मांग पूरी करते हुए सरकार सदन के सुचारू संचालन की राह बनाती दिखी, लेकिन नए-नए मुद्दों की सूची लिए सरकार की घेराबंदी के लिए विपक्ष हर बार रास्ते में खड़ा दिखा। पेपर लीक पर चर्चा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का मुद्दा हल होने के बाद खास तौर पर कांग्रेस सांसद हर दिन संसद के मकर द्वार पर ‘गृह मंत्री…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार की शाम अभ्यर्थियों ने मौन जुलूस निकाला। सोमवार को विधानसभा मार्च के बाद मंगलवार को छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकला मौन जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। जुलूस से पहले छात्रों से अपील की गई थी कि मार्च के दौरान कोई नारेबाजी नहीं होगी और न ही आपस में बातचीत की जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र मौन रहकर जुलूस में शामिल हुए।…
नई दिल्ली। हर घर तिरंगा को एक राष्ट्रभक्ति आंदोलन के रूप में वर्षों से चला रही मोदी सरकार फिर पूरे उत्साह और उमंग में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राजग सांसदों की मंगल मिलन बैठक भी इसी रंग में रंगी दिखाई दी। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने तिरंगा लहरा कर पीएम मोदी का स्वागत किया।वहीं, प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों से आन-बान-शान से स्वतंत्रता दिवस मनाने और हर घर तिरंगा लहराने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में कहा- ‘आइए हम सभी लोगा…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने छात्रों के जरिये विधानसभा घेराव के दौरान की गई बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेवार ठहराया। साहू मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को कुचलने और दबाने के लिए कंटीले तार लगाए गए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर छात्रों पर अत्याचार किया गया। छात्राओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए, मीडिया…
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत एनडीए के सांसद बुधवार को भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली निकालेंगे। इस रैली को सुबह आठ बजे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हरी झंडी दिखाएंगे। राजग की बैठक में सभी सांसदों से मोटरसाइकिल और हेलमेट के साथ पहुंचने की अपील की गई है। इस बाइक रैली में मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागी शामिल होंगे।रैली में सुचारू प्रवेश और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। मोटरसाइकिल के साथ…
पटना। बिहार के सभी जिलों के निबंधन कार्यालयों में 17 अगस्त से जमीन, प्लाट और फ्लैट आदि के निबंधन की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी। डीड तैयार करने से लेकर स्टांप शुल्क भुगतान, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर तक की प्रक्रिया आॅनलाइन पूरी की जाएगी। निबंधन के बाद डिजिटल डीड की प्रति वाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी। 141 निबंधन कार्यालयों में लागू होगी नई व्यवस्था : राज्य में कुल 141 निबंधन कार्यालय हैं। पहले चरण में 11 जुलाई से 10 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन शुरू किया गया था। इसके बाद 30 जुलाई को दूसरे चरण में…
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छात्र आंदोलनों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस जहां नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाती है, वहीं झारखंड में इसी तरह के छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई पर अपेक्षाकृत नरम रुख दिखा रही है जबकि वहां कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड के मुद्दे पर खुद से कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया और मीडिया के सवाल पूछने के…
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छात्र आंदोलनों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस जहां नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाती है, वहीं झारखंड में इसी तरह के छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई पर अपेक्षाकृत नरम रुख दिखा रही है जबकि वहां कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड के मुद्दे पर खुद से कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया और मीडिया के सवाल पूछने के…
रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच रांची सदर अस्पताल में इलाजरत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराया है। मंगलवार को जारी खुले पत्र में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन न्याय के लिए उनका संघर्ष और संकल्प अडिग है। उन्होंने कहा कि झारखंडी छात्रों को पूर्ण न्याय मिलने तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। महतो ने विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और बल…