Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। राजधानी रांची में बुधवार सुबह कोकर चौक स्थित सीमा सुजुकी के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील महतो हर दिन की तरह बुधवार सुबह अपने घर के बाहर बच्चों की स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गली में पहुंचे। मौका मिलते ही दोनों ने सुनील महतो के गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद सुनील महतो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।…
नई दिल्ली। संसद में जारी गतिरोध के बीच रांची में युवाओं के आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष रांची के घटनाक्रम पर चुप्पी साधे है क्योंकि उसे आशंका है कि इस मुद्दे पर उसे सवालों का जवाब देना पड़ेगा। रांची में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विपक्षी नेता और राहुल गांधी चुप हैं।संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष जिस तरह रांची की घटना पर मौन है, उससे स्पष्ट है कि वह इन सवालों का सामना नहीं करना…
रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर झारखंड में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध किया और उनके समर्थन में आवाज उठाई। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने प्रदर्शन किया। सांसदों ने कहा कि छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई अब केवल झारखंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी आवाज संसद तक पहुंच चुकी…
रांची। ‘लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर’ की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम चलाया जा रहा। जिसके तहत बुधवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय ( कांटाटोली चौक ) के सौ से अधिक छात्रों को भोजन कराया गया। इस बारे में क्लब के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि ‘फूड फॉर हंगर’ उनके क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट है, जिसकी श्रृंखला में कई ज़रूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन कुमार मिथलेश, लायन सुनील वर्मा, लायन प्रकाश अग्रवाल, लायन बिनोद बरनवाल, लायन पुष्पलता वर्मा, लायन मनीषा…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी ‘शॉर्टकट’ के रास्ते से बाहर निकलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रील का जमाना है। सोशल मीडिया में इंफ्लूएंसर आपको खींचकर कहीं से कहीं ले जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया। इस दौरान, पीएम मोदी ने युवा पीढ़ी से पूर्व राष्ट्रपति की आत्मकथा पढ़ने और उनके जीवन के अनुभवों व संघर्षों से सीखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं युवा पीढ़ी से खासकर आग्रह करता हूं। रील का…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां को याद किया। उन्होंने कहा कि वे आज भी मां की कमी महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ के विमोचन के समय उनके जीवन संघर्षों का विशेष उल्लेख किया। इसी बीच, पीएम मोदी ने अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा, “मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मेरी मां सौ साल से भी अधिक समय तक जीवित रहीं और मुझे आशीर्वाद देती रहीं। उसके बावजूद आज भी…
रांची । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक, तथा तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इस वर्ष सम्मान पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जैप-1 में तैनात एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा…
रांची। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते के विरुद्ध सीआईडी को लगातार नई-नई जानकारियां मिल रहीं हैं।टीडीपीएल के बाद अब एक दूसरी नई एजेंसी बिंसिस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का मामला सामने आया है, जिसके निदेशक अरुण कुमार उर्फ अरुण शर्मा को रांची पुलिस ने रांची के नामकुम के एक केस में मुंबई से गिरफ्तार की थी और सोमवार को उसे लेकर रांची पहुंची थी। बिंसिस को भी जेपीएससी में काम दिलाने के एवज में एल. खियांग्ते ने दो करोड़ रुपये में सौदा किया था और काम के बदले एजेंसी को होने वाले भुगतान…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अधीन संचालित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 454 अभ्यर्थियों ने अब तक सीआईडी को अपनी ओएमआर शीट की कॉपी नहीं भेजी है। इस परीक्षा में कुल 2204 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें सिर्फ 1,750 ने ही सीआईडी को ओएमआर शीट भेजी है। अब सीआईडी ओएमआर शीट नहीं भेजने वाले अभ्यर्थियों का डेटा जुटा रही है और उन्हें संदिग्ध मानकर पूरे मामले की जांच कर रही है। सीआईडी ऐसे अभ्यर्थियों को समन करेगी और उनसे पूछताछ करेगी। जांच में दोषी मिलने पर ऐसे अभ्यर्थियों…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार देर रात करीब एक बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पर अचानक रांची के उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन पहुंचे। शीर्ष अधिकारियों के देर रात पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई। अधिकारियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व मंत्री अमर बाउरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही सहित कई नेता छात्रों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे। छात्रों का कहना कहना है कि परीक्षा रद्द होने और…