Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

    November 13, 2026

    जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा

    November 13, 2026

    उलिहातू से भाजपा की पदयात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR
    • जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा
    • उलिहातू से भाजपा की पदयात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • प्रधानमंत्री ने मैसूरु में किया कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन, कहा- भारत की वैज्ञानिक यात्रा में जुड़ेगा नया अध्याय
    • झारखंड में 12,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
    • बिहार: छठ पर गंगा स्नान करने जा रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, दो गंभीर
    • बिहार: वैशाली में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, सास-बहू समेत तीन की मौत, पोती की हालत गंभीर
    • भोजपुर में हवलदार के बेटे की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, आगजनी कर आरा-बक्सर हाईवे किया जाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » प्रधानमंत्री ने मैसूरु में किया कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन, कहा- भारत की वैज्ञानिक यात्रा में जुड़ेगा नया अध्याय
    Blog

    प्रधानमंत्री ने मैसूरु में किया कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन, कहा- भारत की वैज्ञानिक यात्रा में जुड़ेगा नया अध्याय

    News MaatiBy News MaatiNovember 13, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मैसूरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। ऐसे में मैसूरु में अत्याधुनिक कॉसमॉस तारामंडल का निर्माण देश की वैज्ञानिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने यह बात शुक्रवार को कर्नाटक के मैसूरु में चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में निर्मित कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन करने के बाद कही। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा, अंतरिक्ष क्षेत्र की वर्तमान उपलब्धियों और युवा वैज्ञानिकों के नवाचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य और नीलकंठ सोमयाजी जैसे महान खगोल वैज्ञानिकों ने सीमित संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं के बावजूद महत्वपूर्ण खोजें कीं। उन्होंने जटिल गणनाओं के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने देश के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोल दिया है। इससे निजी क्षेत्र के लिए नई संभावनाएं पैदा हुई हैं और भारतीय स्टार्टअप को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। आज बड़ी संख्या में युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। युवा वैज्ञानिक रॉकेट प्रक्षेपित कर रहे हैं और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी तेजी से दुनिया को बदल रही है। आज लोग आसानी से पता लगा सकते हैं कि कोई ट्रेन कहां है और कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी। इस तरह के वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले भी उन्हें स्वामी विवेकानंद स्मारक के उद्घाटन के लिए यहां आने का अवसर मिला था। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की आराध्य देवी मां चामुंडेश्वरी का स्मरण किया। कॉसमॉस तारामंडल के निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने मैसूरु के राजपरिवार की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नालवडी कृष्णराज वाडियार के परिवार ने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित कर शिक्षा एवं अनुसंधान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैसूरु ने हमेशा वैज्ञानिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।

    उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कॉसमॉस तारामंडल का परिचयात्मक वीडियो देखा। उन्होंने खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष और मैसूरु के इतिहास से संबंधित विशेष प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा इनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

    विश्व का पहला 15 डिग्री झुका एलईडी तारामंडल : मैसूरु में निर्मित कॉसमॉस तारामंडल विश्व का पहला 15 डिग्री झुका हुआ एलईडी गुंबद वाला तारामंडल है। मैसूरु विश्वविद्यालय की ओर से 3.5 एकड़ क्षेत्र में जयचामराजा वाडियार उच्च अध्ययन केंद्र परिसर में इसका निर्माण कराया गया है। इस परियोजना पर लगभग 115 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

    तारामंडल की एक अन्य विशेषता यह है कि इसमें कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के अक्षरों का उपयोग कर ‘मैसूरु’ नाम को आकर्षक रूप दिया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से विकसित इस केंद्र का उद्देश्य लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

    November 13, 2026

    जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा

    November 13, 2026

    उलिहातू से भाजपा की पदयात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,449

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,158

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

    By News MaatiNovember 13, 20262

    रांची । सिमडेगा से कांग्रेस पार्टी के विधायक भूषण बाड़ा पर आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म…

    जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा

    November 13, 2026

    उलिहातू से भाजपा की पदयात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    November 13, 2026

    प्रधानमंत्री ने मैसूरु में किया कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन, कहा- भारत की वैज्ञानिक यात्रा में जुड़ेगा नया अध्याय

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

    November 13, 2026

    जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा

    November 13, 2026

    उलिहातू से भाजपा की पदयात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    November 13, 2026

    प्रधानमंत्री ने मैसूरु में किया कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन, कहा- भारत की वैज्ञानिक यात्रा में जुड़ेगा नया अध्याय

    November 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.