Author: News Maati

रांची। प्रोजेक्ट भवन सभागार में बुधवार को जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदिवासी बहुत इलाकों में शराब की दुकानों को खोलने के लिए ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य होगी। इसके साथ ही शराब की दुकान अथवा बार खोलने की अनुमति जनजातीय समाज के लोगों को ही देने पर चर्चा हुई जिस मामले में महाधिवक्ता से परामर्श लेने का निर्णय किया गया। परिषद् की बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी देते हुए झामुमो के वरीय विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि एक मत से सदस्यों ने इस बात को माना कि टीएसी पूरी तरह से…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड में नकली दवाइयों के कारोबार करनेवालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे दवा माफिया हों या भ्रष्ट अधिकारी। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब क्यूरआर कोड ही नकली और असली दवा के बीच की दीवार बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ी पहल करते हुए 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया है। अब पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवाएं, शुगर और थायरॉयड की दवाएं, गर्भनिरोधक और विटामिन सप्लीमेंट्स…

Read More

रांची। राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड में रांची जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। रांची जिला से ओलंपियाड में अपनी योग प्रतिभा से पदक हासिल करनेवाले प्रतिभागियों की जिला प्रशासन ने हौसला अफजाई की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजयी होने को लेकर सुझाव भी दिए। मौके पर शारीरिक शिक्षक एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित थे। उल्‍लेखनीय है कि 20 मई को रांची…

Read More

रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आईटी उप समिति की ओर से बुधवार को चेंबर भवन में एआई पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ संतोष कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता व्यापार में एआई का उपयोग, आॅटोमेशन, कंटेंट निर्माण और प्रोडक्टिवीटी बढ़ाने के तरीकों पर गहन जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को नवीनतम एआई तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे एआई व्यापार को सुव्यवस्थित करने, उत्पादकता बढाने और इनोवेशन को गति देने में सहायक हो सकता है। नए एआई टूल्स पर किया विचार साझा :…

Read More

रांची। झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में बुधवार को चेंबर भवन में हुई। बैठक में राज्य की खराब होती औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार से 438 करोड़ रुपए औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवंटित किये गए हैं। इसके बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी विकास देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की हालत बद से बदतर हो रही रही है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही…

Read More

रांची,। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता का वेतन पर्ची (पे स्लीप) 30 अप्रैल 2025 तक के लिए ही निर्गत है। महालेखाकार(अकाउंटेंट जनरल) ने बाबूलाल मरांडी को इससे संबंधित लिखित सूचना दी है। बाबूलाल मरांडी ने महालेखाकार को एक पत्र लिख कर यह जानना चाहा था कि आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को सेवा विस्तार दिया गया है या नहीं? महालेखाकार कार्यालय के उप-महालेखाकार ने बाबूलाल द्वारा पूछे गये सवाल के लिखित जवाब उन्हें भेजा है। इसमें कहा गया है कि कार्यालय में उपलब्ध फाइल के अनुसार, अनुराग गुप्ता की सेवानिवृति तिथि 30 अप्रैल 2025 है। इसलिए सेवानिवृति की तिथि…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवारको कहा कि उन्होंने 175 बिलियन डॉलर के गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कवच के लिए एक डिजाइन का चयन किया है और चीन और रूस से खतरों को रोकने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी रक्षा कार्यक्रम के निर्माण के प्रयास का नेतृत्व करने के लिए एक अंतरिक्ष बल जनरल की नियुक्ति की है।ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि अमेरिकी अंतरिक्ष बल के जनरल माइकल गुएटलीन इस परियोजना के प्रमुख कार्यक्रम प्रबंधक होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि यह परियोजना 175 बिलियन डॉलर की होगी। इस प्रयास को व्यापक…

Read More

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के चार विभिन्न जिलों के सुरक्षा बलों के जवानों ने बुधवार को हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया और कई अन्य घायल हुये हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया है। इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली लीडर या तो फंसे हुए हैं या फिर मारे गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र…

Read More

रांची। रांची जिला प्रशासन की ओर से बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित बनाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराटे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 360 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बुधवार को किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय के सहयोग से चलाए गए इस सत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जरूरी तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागी बालिकाओं को द्वितीय स्तर का ऑरेंज…

Read More

कोडरमा। जिले के ढाब थाना अंतर्गत डोमचांच सतगावां मुख्य मार्ग के ढाब जंगल में मंगलवार की रात गिट्टी के नीचे छिपा कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब से लोड एक हाईवा पलट गई। जिससे गिट्टी हाईवा से बाहर आ गया और उसके नीचे में रखा शराब साफ-साफ नजर आने लगा। इस घटना की जानकारी देते हुए ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि वरीय पदाधिकारी की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब को छिपा कर सतगावां की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आलोक में हमने…

Read More