Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में पुलिस दीदियों की कार्रवाई, एक महीने में 790 मनचलों पर शिकंजा; 21 मामले दर्ज
- नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, इंडिया ब्लॉक से मुलाकात नहीं करने पर सीजेआई सूर्यकांत ने बताई वजह
- रामगढ़ घाटी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; रांची से हजारीबाग लौट रहा था परिवार
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
- सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
- कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक करेगी मार्च, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी ज्ञापन
Author: News Maati
पटना । चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद पहला संशोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। बिहार के 38 जिलाधिकारियों ने गुरुवार को 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,817 मतदान केंद्रों के लिए तैयार मतदाता सूची का प्रारूप मान्यता राजनीतिक दलों के साथ साझा करना शुरू कर दिया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारूप को आज दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा, ताकि आम जनता इसे देख सके और सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सके। इस प्रक्रिया का मकसद चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है। अब यह टैरिफ 1 अगस्त की बजाय 7 अगस्त से प्रभावी होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 92 देशों पर नए टैरिफ लगा दिए हैं। ये 7 अगस्त से लागू होंगे। इसमें भारत पर 25 फीसदी और पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। साउथ एशिया में सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगाया गया है; पहले ये 29 फीसदी था। वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा टैरिफ सीरिया…
नई दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी को 5 अगस्त को ईडी के सामने पेश होना होगा, जहां उनसे इस केस से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अंबानी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी उनके बयान दर्ज करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। जानकारी दें कि अनिल अंबानी…
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार वासियों को सौगात दी है। बिहार सीएम ने रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की है। अब इन्हें दोगुना मानदेय (सैलरी) मिलेगा। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रुपये हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तर के पदों पर होनेवाली नियुक्ति में अब प्रारंभिक परीक्षा के साथ-साथ मुख्य परीक्षा भी होगी। प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। लेकिन किसी कोटि में 15 गुना अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उसी कोटि के अन्य अभ्यर्थियों काे भी मेधा सूची में सम्मिलित किया जाएगा। जेएसएससी ने इसे लेकर नियमावली में संशोधन किया है, जिसमें यह प्रविधान किया गया है। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर प्राप्तांक वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए…
नई दिल्ली। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी अनेक बार भारत के लिए शर्मिंदगी का कारण बनते रहे हैं। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प के भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में दिए गए बयान पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया से उनकी नासमझी और मोदी विरोध से बढ़कर भारतविरोधी सोच सामने आई है। अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से व्यापारिक समझौते (ट्रेड डील) पर गतिरोध बना हुआ था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि वह भारत के लिए हो रहे निर्यातों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। इससे भारत के व्यापार और आर्थिक…
भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगा घाट से जल भरकर गुरुवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। उन्हें देखने के लिए गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मनोज तिवारी ने बाबा बैद्यनाथ से बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार में फिर से राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है, झूठे वादे और बयानबाज़ी से ऊब चुकी है। मनोज तिवारी ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर भी तीखा हमला…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति राजभवन पहुंचीं। राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि आपके आगमन से समस्त राजभवन परिवार हर्ष और उत्साह से अभिभूत है। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी और एक अगस्त को धनबाद के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से…
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कांवड़ यात्रा करेंगे। सांसद ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि वह पैदल यात्रा करेंगे और तीन अगस्त तक यह यात्रा पूरी होगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीन बार से सांसद तिवारी ने कहा, “30 साल बाद, मैं फिर से बाबाधाम की कांवड़ यात्रा करूंगा।” उन्होंने कहा कि वह भगवान शिव से दिल्ली और बिहार की जनता समेत सभी का भला करने की प्रार्थना करेंगे।दिल्ली…
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र श्Ñाुक्रवार से शुरू हो रहा है जो सात अगस्त तक चलेगा। इस बार सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे। सत्र की शुरूआत एक अगस्त को राज्यपाल की सहमति प्राप्त विधेयकों को सदन के पटल पर रखने व दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है। विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली, भ्रष्टाचार, मंईयां सम्मान योजना की खामियां और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। दूसरी तरफ सरकार भी अपने मंत्रालयों की…