Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
- आईआईआईटी रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी
- बिहार में पुलिस दीदियों की कार्रवाई, एक महीने में 790 मनचलों पर शिकंजा; 21 मामले दर्ज
- नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, इंडिया ब्लॉक से मुलाकात नहीं करने पर सीजेआई सूर्यकांत ने बताई वजह
- रामगढ़ घाटी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; रांची से हजारीबाग लौट रहा था परिवार
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
Author: News Maati
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कांवड़ यात्रा करेंगे। सांसद ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि वह पैदल यात्रा करेंगे और तीन अगस्त तक यह यात्रा पूरी होगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीन बार से सांसद तिवारी ने कहा, “30 साल बाद, मैं फिर से बाबाधाम की कांवड़ यात्रा करूंगा।” उन्होंने कहा कि वह भगवान शिव से दिल्ली और बिहार की जनता समेत सभी का भला करने की प्रार्थना करेंगे।दिल्ली…
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र श्Ñाुक्रवार से शुरू हो रहा है जो सात अगस्त तक चलेगा। इस बार सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे। सत्र की शुरूआत एक अगस्त को राज्यपाल की सहमति प्राप्त विधेयकों को सदन के पटल पर रखने व दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है। विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली, भ्रष्टाचार, मंईयां सम्मान योजना की खामियां और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। दूसरी तरफ सरकार भी अपने मंत्रालयों की…
रांची। कल्यण मंत्री चमरा लिंडा ने अपने मीडिया प्रभारी विवेक गांगुली को पद से हटा दिया है। मंत्री ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते 29 जुलाई को आयोजित विभागीय बैठक में किसी विशेष संस्थान से करार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी और अब तक कोई करार भी नहीं हुआ है। मंत्री ने बताया कि कुछ दैनिक अखबारों में उनके हवाले से एक भ्रामक खबर प्रकाशित की गई, जबकि उन्होंने ऐसा कोई बयान न तो दिया और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है। उन्होंने कहा कि यह खबर मीडिया प्रभारी विवेक गांगुली ने…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। मरांडी ने ताजा मामले में रांची के युवा नेता भैरव सिंह का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भी एक नए फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हेमंत सरकार अपने विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का प्रयास करती रही…
देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि डॉक्टर व्यहार में क्लीनिकल न बनें, बल्कि मरीज को सहानुभूति के साथ सलाह दें। बाबा बैद्यनाथ ने आपको जनसेवा के लिए भेजा है। एक अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी है। राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनगिनत लोगों के जीवन में उजाला कर सकते हैं। समाज निर्माण में भी वे अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि एम्स के साथ मेरी विशेष स्मृति जुड़ी हुई है। जब मैं झारखंड की राज्यपाल थीं,…
मुंबई । इस हफ्ते ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में ऐसा धमाल देखने को मिला कि दर्शक अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। दरअसल, कपिल शर्मा के शो के मंच पर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनीति के तेजतर्रार नेता राघव चड्ढा की जोड़ी पहुंची और जमकर मस्ती की। उनकी मस्ती को देख लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। इस एपिसोड में दोनों ने अपने अलग-अलग प्रोफेशन की खूबियों और मजेदार पहलुओं को बयां किया।शो की शुरुआत से ही परिणीति और राघव ने अपनी केमिस्ट्री का जादू चलाया। जब कपिल शर्मा ने पूछा कि चुनाव जीतना मुश्किल है या…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों और रेलवे से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य मंत्रियों ने बताया कि कुल छह अहम फैसलों को मंजूरी दी गई, जिनका सीधा असर देश के किसानों, कोऑपरेटिव संस्थाओं और रेलवे नेटवर्क पर पड़ेगा। कैबिनेट ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को 2000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस योजना से देश के 94 प्रतिशत किसान वर्ग को लाभ मिलेगा। इसके तहत 2025-26 से लेकर 2028-29 तक के लिए यह सहयोग जारी रहेगा। सरकार…
रांची । रांची में कांके थाना क्षेत्र के पीड़िता सोनाली राय उर्फ सनाया राय पर फेके गए लिक्विड अटैक कांड का रांची पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा इसका खुलासा करते हुए बताया कि कांके थाना क्षेत्र के टांडा ग्राम में रहने वाली सोनाली राय उर्फ सनाया राय को जान-माल की क्षति पहुंचाये जाने के उद्देश्य से अज्ञात अपराधकर्मी की ओर से उनके चेहरे पर प्लास्टिक के बोतल में रखे तरल पदार्थ फेंक दिया गया था। जिससे उनके दोनों आंखो में काफी जलन होने लगी और वह काफी जोर से चिल्लाने लगी।…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के जल स्रोतों एवं नदियों को अतिक्रमण मुक्त करने और उनके संरक्षण को लेकर राज्य सरकार और नगर निगम को सख्त निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की खंडपीठ ने गुरुवार को तीन जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए सरकार को कहा कि वह जलस्रोतों और नदियों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाए। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण राज्य के लिए अत्यंत जरूरी है और इसके कैचमेंट एरिया को ‘नो एंट्री जोन’ घोषित कर उसे कंटीली…
नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और इंडी अलायंस पर गुरुवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि राजद बिहार विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने महागठबंधन को ‘महादरार’ नाम दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। मुकेश सहनी, जो अब तक स्वयं को उपमुख्यमंत्री घोषित कर चुके हैं, यह जानते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उनकी सरकार नहीं बनेगी। हुसैन ने आगे कहा कि इंडी अलायंस की स्थिति कमजोर है, जिसे उन्होंने ‘डूबती नाव’ की संज्ञा दी। उनके अनुसार, गठबंधन…