Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार

    October 12, 2026

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
    • अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
    • SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
    • जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
    • आईआईआईटी रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी
    • बिहार में पुलिस दीदियों की कार्रवाई, एक महीने में 790 मनचलों पर शिकंजा; 21 मामले दर्ज
    • नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
    • ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, इंडिया ब्लॉक से मुलाकात नहीं करने पर सीजेआई सूर्यकांत ने बताई वजह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आईआईआईटी रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी
    Blog

    आईआईआईटी रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी

    News MaatiBy News MaatiOctober 12, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छात्रावास की व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग, चेयरमैन ने छात्रों से की वार्ता

    रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद विद्यार्थियों का आंदोलन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र-छात्राएं रातभर धरने पर बैठे रहे और सोमवार को दोबारा प्रदर्शन करते हुए संस्थान के प्रशासनिक भवन और आसपास के मार्गों को बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारी संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे, छात्रावास की व्यवस्था में सुधार और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग पर अड़े हैं।

    विद्यार्थियों ने संस्थान प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि आदित्य की तबीयत बिगड़ने के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट भी बंद थी। छात्रों के मुताबिक, हॉस्टल के थर्ड-पार्टी केयरटेकर ने आदित्य को छूने तक से इनकार कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि आपात स्थिति में मौके पर कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था, जिसके कारण दूसरे वर्ष के छात्रों को खुद एंबुलेंस चलाकर अपने सहपाठी को अस्पताल ले जाना पड़ा। विद्यार्थियों का कहना है कि समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता मिलती, तो स्थिति अलग हो सकती थी।

    निदेशक के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी

    प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब 14 घंटे बाद निदेशक मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने यह भी दावा किया कि अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों को कुछ संकाय सदस्यों की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। इन आरोपों को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है।

    छात्रों ने संस्थान में अत्यधिक अकादमिक दबाव, मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता की अनुपलब्धता, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं और बुनियादी दवाओं की कमी के साथ कैंटीन एवं सुरक्षा व्यवस्था में कथित कुप्रबंधन का मुद्दा भी उठाया है। उनका कहना है कि संस्थान में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    चेयरमैन ने की वार्ता, निदेशक को बुलाने का आश्वासन

    आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को संस्थान के चेयरमैन धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों को संकाय सदस्यों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रस्ताव दिया, लेकिन विद्यार्थियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। छात्र सीधे निदेशक से बातचीत करने और उनके इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद चेयरमैन ने निदेशक को वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया।

    खेलगांव चौक जाम करने की चेतावनी

    मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है। छात्र की मौत के कारणों और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। मृतक आदित्य बिहार के नवगछिया, भागलपुर का निवासी था।

    प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया और निदेशक के इस्तीफे पर पहल नहीं हुई, तो वे खेलगांव चौक जाम कर व्यापक यातायात बाधित करेंगे। फिलहाल संस्थान परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें प्रबंधन तथा विद्यार्थियों के बीच होने वाली अगली वार्ता पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल

    October 12, 2026

    बिहार में पुलिस दीदियों की कार्रवाई, एक महीने में 790 मनचलों पर शिकंजा; 21 मामले दर्ज

    October 12, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,443

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,134

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    India

    सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार

    By News MaatiOctober 12, 20261

    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज

    October 12, 2026

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार

    October 12, 2026

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज

    October 12, 2026

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल

    October 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.