Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
- आईआईआईटी रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने बुधवार को राज्य सरकार को 18 अस्थायी कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि जब सरकार की पेंशन नियमावली में 15 साल तक सेवा करने वालों को पेंशन प्राप्त करने का हक है तो प्रार्थियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इस संबंध में सुरेंद्र नाथ महतो सहित 16 कर्मियों ने 15 वर्षों से अधिक निरंतर सेवा देने के बावजूद पेंशन से वंचित रखे जाने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता सौरभ शेखर…
नई दिल्ली। देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। ब्रिटेन से बौद्ध अवशेष की स्वदेश वापसी हो गई है। संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों से 127 साल बाद इन बौद्ध अवशेष को वापस लाया जा सका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बौद्ध पुरावशेष की वापसी की तस्वीरें साझा करते ट्वीट कर खुशी जताई है। दरअसल, ब्रिटेन में इन बाैद्ध अवशेष काे मई माह में नीलामी के लिए रखा गया था । केन्द्र सरकार ने इस नीलामी को न केवल रुकवाया बल्कि इन पवित्र अवशेष को वापस लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के प्रयासाें से…
रांची। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से एक निजी स्कूल की छात्रा के दिनदहाड़े अपहरण की घटना पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने पुलिस की तत्परता की भी सराहना की है। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि छात्रा उपहरण की यह घटना राजधानी रांची की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। स्कूल जाने वाली छात्रा का इस तरह अपहरण होना न सिर्फ पुलिस प्रशासन की विफलता दशार्ता है, बल्कि इससे शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आशंकाएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि आज अभिभावक…
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के बीच साझेदारी के तहत बुधवार को जीएसएलवी रॉकेट से निसार उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया। निसार पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया। इसरो के जीएसएलवी एफ-16 ने लगभग 19 मिनट की उड़ान के बाद और लगभग 745 किलोमीटर की दूरी पर निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार) उपग्रह को सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित कर दिया। जीएसएलवी ने निसार को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। बुधवार की यह उपलब्धि 18 मई को पीएसएलवी-सी61/ईओएस-09 मिशन की…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बाद भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने इस फैसले के पीछे भारत के ऊंचे शुल्क, रूस से ‘अधिकांश’ सैन्य उपकरणों और ऊर्जा की खरीद के साथ-साथ ‘गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाओं’ को कारण बताया। ट्रंप ने कहा कि भारत को एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और जुर्माना देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल…
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक नोटिस जारी करके फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर ह्यक्लोजर रिपोर्ट’ पर जवाब मांगा है। केंद्रीय एजेंसी ने पांच साल पुराने इस मामले में अपनी ह्यक्लोजर रिपोर्ट’ मार्च में उपनगरीय बांद्रा स्थित एक मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल की थी। बाद में यह मामला दक्षिण मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया, जो सीबीआई के मामलों की सुनवाई करती है। एस्प्लेनेड अदालत में मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर डी चव्हाण ने इस…
मॉस्को/वाशिंगटन/टोक्यो। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के बाद आई सुनामी ने सेवेरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। समुद्र में उठी तीन से चार मीटर तक ऊंची लहरों को देख लोगों की रूह कांप गई। इस दौरान कामचटका क्षेत्र में एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। इस भूकंप के असर से अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। द मॉस्को टाइम्स के अनुसार रूसी अधिकारियों ने कहा कि सुनामी ने बंदरगाह शहर सेवेरो-कुरिल्स्क को पूरी तरह तबाह कर…
पुंछ । जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, बॉर्डर पर तैनात जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।इस ऑपरेशन को शिवशक्ति नाम दिया गया। आतंकियों के पास से 3 हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में अपनी सेना द्वारा बाड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में दर्ज सीबीआई की एफआईआर को खारिज करने की मांग की थी। लालू यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस…
रांची। रांची से अपहृत स्कूली छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद किया। छात्रा को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के डर से अपराधी लड़की को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने लड़की की बरामदगी की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, छात्रा हर दिन की तरह बुधवार सुबह ई-रिक्शा से बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही थी. जैसे ही वह सिरमटोली फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी एक कार में सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन खींचकर अगवा कर लिया। रामगढ़…