Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लायन सुनील बने अध्यक्ष, प्रकाश को सचिव का प्रभार
- अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी
- बिहार : वैशाली दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, वाहन पर भी की फायरिंग
- हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, आज से बुकिंग शुरू, हेली टूरिज्म की टाइमिंग जानें
- ईरान पर नया हमला शुरू, 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने की तीसरी स्ट्राइक, 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- पब में भीषण आग से 27 जिंदा जले, कई घायल
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
Author: News Maati
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती दी है कि अगर उनकी सरकार शराब घोटाले में शामिल नहीं है तो शराब घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करें। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में प्राथमिकी दर्ज कर और अफसरों को गिरफ्तार कर एसीबी ने इतिहास रच दिया। सुदेश ने बुधवार को कहा कि इस बात पर विश्वास करना असंभव है कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की सहमति के बगैर ही अफसरों ने नीतिगत बदलाव कर लिया। ताकि, घोटाला किया जा सके। स्पष्ट है कि सीबीआई जांच होगी तो मुख्यमंत्री और…
रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की ओर से रांची में दो स्थानों पर प्याऊ के तहत ठंडे पानी की मशीन की व्यवस्था की गई। प्याऊ लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी में राहत देने और उन्हें शुद्ध, स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है। संगठन की ओर से पहला प्याऊ एलईबीबी हाई स्कूल में लगाया गया जिसका उद्घाटन उषा अग्रवाल ने किया गया, जबकि दूसरा प्याऊ हिंदपीढी स्थित फर्स्ट स्ट्रीट के राजकीय कृत मध्य विद्यालय में लगाया गया। इसका उद्घाटन सुनीता सरावगी और सुनील सरावगी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सुंदर भजन…
रांची। पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पेट में गोली लगी थी। गौतम अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस वाराणसी गई और गौतम को गिरफ्तार किया गया है। गौतम यादव नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। गौतम बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पलामू पुलिस को सूचना…
रांची। रांची जिला प्रशासन की ओर से बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित बनाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराटे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 360 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बुधवार को किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय के सहयोग से चलाए गए इस सत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जरूरी तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागी बालिकाओं को द्वितीय स्तर का ऑरेंज…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पानी को लेकर जबरदस्त हिंसा की गई है। पानी को लेकर कई हफ्तों से चल रहा ये बवाल अब हिंसक हो चुका है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया लंजर के गृह जिले नौशहरो फिरोज के मोरो शहर में हुई झड़पों के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इसके अलावा सिंध प्रांत के गृहमंत्री के घर को प्रदर्शनाकियों ने जला दिया है। डॉन के कहा है कि भीषण हिंसा में एक डीएसपी समेत छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। इसके अलावा दर्जनों अन्य लोगों के भी घायल होने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। घटना की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर सीधा हमला बोला है। बीजेपी ने दावा किया है कि यह हिंसा सुनियोजित थी और इसमें खास तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस हिंसा के पीछे टीएमसी नेताओं का हाथ था। इस हिंसा के दौरान चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। यह साफ तौर पर एक सांप्रदायिक हमला था, जिसकी…
नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज एक बार फिर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े मामले की सुनवाई हो रही है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय( ED) राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ाता नजर आया। ईडी ने सुनवाई के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए। ईडी ने दिल्ली की एक अदालत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धन शोधन का मामला बनता है यह बात ईडी ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश विशाल गोग्ने के सामने कही। ईडी ने अदालत से…
नई दिल्ली । लोगों को मारकर मगरमच्छ को खिलाने के लिए ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं ‘सीरियल किलर’ देवेंद्र शर्मा को राजस्थान से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब शर्मा (67) को गिरफ्तार किया गया तब वह राजस्थान के दौसा स्थित एक आश्रम में फर्जी पहचान पत्र के साथ पुजारी के रूप में रह रहा था। शर्मा के खिलाफ कई लोगों की हत्या का मामला…
इस्लामाबाद/कराची । पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक स्कूल बस को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में बताया कि यह घटना खुजदार जिले में हुई, जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया। सेना ने इस हमले को “कायराना” और “क्रूर” बताते हुए कहा कि इसमें तीन बच्चों और दो वयस्कों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हुए हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनके खिलाफ जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि वह मामले की जांच के लिए 24 घंटे के भीतर आईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करें, जिसमें एसपी रैंक की एक महिला अधिकारी भी शामिल हो।…