Author: News Maati

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बनारस में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान निधि की 20 वीं किस्त जारी करेंगे। मोदी ने शुक्रवार को यहां एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि काशी के मेरे परिवारजनों के लिए कल दो अगस्त का दिन बहुत विशेष है। सुबह करीब 11 बजे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पीएम-किसान की 20 वीं किस्त जारी करने का भी सौभाग्य मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 2200 करोड़…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ बढ़ोतरी की धमकियों के संदर्भ में शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच साझा हितों पर आधारित वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। हमारा ध्यान द्विपक्षीय संबंधों के ठोस एजेंडे पर केन्द्रित है। हमें विश्वास है कि यह रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बदलते हुए तेवर को ज्यादा तूल नहीं देते हुए साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में उक्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और दोनों देशों की जनता के मेल-मिलाप पर आधारित हैं। यह एक वैश्विक रणनीतिक…

Read More

रांची। रांची के अरगोड़ा स्थित एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर नवजात की मौत के बाद भी उसे कथित रूप से वेंटिलेटर पर रखने का आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को इस मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर…

Read More

धनबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) (आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और 37 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं। उन्होंने संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट भी जारी किया।राष्ट्रपति ने धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सबसे पहले यहां मौजूद छात्र-छात्राओं को बधाई दी, साथ ही उनके अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा का आज का दिन इन छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज से ये एक नई यात्रा…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार अब प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार की योजना है कि प्रदेश में निराश्रित गऊ माताओं के गोबर से बायोप्लास्टिक, जैव-पॉलिमर, बायोटेक्सटाइल, वस्त्र, इको-पेपर, बोर्ड, बायोगैस, कम्पोस्ट और नैनोसेल्यूलोज जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंश से प्रतिदिन औसतन 54 लाख किलोग्राम गोबर उत्पन्न होता है, जिसका उपयोग इन प्रोडक्ट को बनाने में किया जाएगा। मंशा है कि गोबर से वैज्ञानिक पद्धति के जरिए न केवल प्लास्टिक के विकल्प तैयार किए जाएंगे, बल्कि जैव प्रदूषण को भी रोका जाएगा। इससे…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बोल रहा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एटम बम है और ये फटेगा तो हिंदुस्तान में चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे तो छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास सबूत…

Read More

कोप्पल । कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (केआरआईडीएल) के एक पूर्व क्लर्क के पास लोकायुक्त की छापेमारी में करीब 30 करोड़ रुपए की संपत्ति मिलने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई कोप्पल जिले के कलाकप्पा निदागुंडी स्थित उसके निवास और अन्य ठिकानों पर की गई। छापेमारी के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों को पता चला कि मात्र 15 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वाले इस पूर्व क्लर्क ने 24 मकान, 4 प्लॉट, और 40 एकड़ कृषि भूमि जमा कर रखी थी। ये संपत्तियां न सिर्फ उसके नाम पर, बल्कि उसकी पत्नी और भाई के नाम पर भी पंजीकृत थीं। इसके अलावा,…

Read More

मुंबई । मालेगांव विस्फोट कांड की जांच करने वाली एटीएस टीम का हिस्सा रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महबूब मुजावर ने एनआइए कोर्ट को बताया है कि उन्हें उस टीम में रहते हुए कुछ ऐसे काम करने को कहा गया, जिनका मालेगांव कांड से कोई वास्ता ही नहीं था। ऐसे ही कामों में से एक था- तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए-नए सरसंघचालक बने मोहन भागवत को गिरफ्तार करना। कोर्ट के फैसले की विस्तृत प्रति सामने आने पर ही पता चलेगा कि कोर्ट ने उनके दावों पर क्या टिप्पणियां की हैं। गुरुवार को आए फैसले पर खुशी जताते हुए महबूब मुजावर…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 9 सितंबर को इस पद के लिए चुनाव होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद ये चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के नोटिस के अनुसार, 7 अगस्त को इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। नामाकंन 21 अगस्त तक किया जा सकता है। नामांकन पत्र की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामाकंन वापस लेने की तारीख 25 अगस्त है। अगर जरूरी हुआ तो 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह…

Read More

पटना । पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को शिवहर विधायक चेतन आनंद पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के कारण अस्पताल की सेवाएं ठप हो गई, जिससे मरीज और उनके परिजनों को भारी असुविधा हो रही है। ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अनुसार, विधायक ने गुरुवार सुबह करीब 12.15 बजे एक मरीज के इलाज से जुड़े विवाद के दौरान अस्पताल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और एक रेजिडेंट डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टरों ने यह…

Read More