Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रामगढ़। जिले में आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आॅपरेशन भरोसा के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 59 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। मंगलवार को उन मोबाइल को वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। इस दौरान उनके चेहरे में रामगढ़ पुलिस के प्रति बढ़ता भरोसा साफ दिखाई दिया।एसपी के अनुसार गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में दर्ज सनहा एवं सीआईईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सवालों में तथ्यों से ज्यादा राजनीतिक भ्रम और जनता को गुमराह करने की कोशिश दिखाई देती है। बड़ाइक ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन किसी एक राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के खनिज क्षेत्र को पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए है। उन्होंने सवाल किया कि जब राज्यों का खनिज राजस्व और वैधानिक अधिकार सुरक्षित हैं, तो कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाकर किसे बचाना चाहती है। उन्होंने कहा…
रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस इस वर्ष 29 अगस्त के बजाय 27 अगस्त को विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस संबंध में मोरहाबादी स्थित राज्य कार्यालय में मेरा युवा भारत की निदेशक ललिता कुमारी ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी और देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस वर्ष इसे देशभर में युवा भागीदारी, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण के उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश…
रांची। मिलाद-उल-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च खास तौर पर उन क्षेत्रों में किया गया, जहां भीड़ अधिक रहती है और जहां से मिलाद-उल-नबी का जुलूस गुजरने की संभावना है।जुलूस बुधवार को दोपहर बाद करीब 1 बजे निकलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जुलूस में लोगों की भागीदारी…
रामगढ़। रामगढ़ जिले की फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से मजदूरों की जान अब नहीं जाएगी। रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से बरती जा रही लापरवाही की गहनता से जांच कराना शुरू कर दिया है। जांच में सबसे पहले रामगढ़ के कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम पावर प्लांट एंड स्टील फैक्ट्री कोसील कर दिया गया गया। इस फैक्ट्री में उत्पादन और संचालन बंद कर दिया गया है। इस फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट की जब जांच हुई तो अग्नि सुरक्षा में भारी कमी उजागर हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी ऋतुराज ने तत्काल कार्रवाई की। इसके साथ ही…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में रक्षाबंधन के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को रोजगार और स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान की शुरूआत की मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में बिहार की एक करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 50 लाख दूध उत्पादन व बिक्री से जुड़ेंगी। इसी के साथ उन्होंने महिलाओं को रोजगार और स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय (25 से 27 अगस्त) विशेष अभियान की शुरूआत की। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, डेरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग और…
राहुल गांधी हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता, भारत की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करना छोड़ें : शंकराचार्य
ज्योतिर्मठ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति संबंधी बयानों पर आज कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और उन्हें चेतावनी दी कि वह राजनीतिक मतभेदों के कारण हिन्दू धर्मशास्त्र विरोधी मानसिकता, असत्य प्रचार एवं भारत की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करना छोड़ें। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को एक कठोर बयान जारी करके कहा, “पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल गाँधी द्वारा हिन्दुओं के प्रमुख धर्मशास्त्र मनुस्मृति और सनातन सांस्कृतिक विचारों पर दिया गया बयान उनकी घोर अज्ञानता, सतही समझ और सनातन परम्परा के प्रति दुर्भावनापूर्ण मानसिकता को उजागर करता है। राजनीतिक लाभ…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार की पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में बिना भेदभाव, आरक्षण के नियमों का पालन और मेरिट के आधार पर चयन अपने आप में बड़ी चुनौती है, लेकिन उनकी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया है। उन्होंने ऐलान किया कि अगले छह महीने में एक लाख…
रांची। रांची के एसएसपी के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान 2.0’ के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए।बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने के लिए मंगलवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में ‘मोबाइल वितरण समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार…
न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क स्थित ‘टाइम्स स्क्वायर’ उस वक्त भारतीय साड़ियों के रंगों और विविध रूपों से सराबोर हो उठा प्रवासी भारतीय समुदाय की महिलाओं ने एक विशेष आयोजन में साड़ी की कालजयी खूबसूरती, समृद्ध विरासत और भारत की सांस्कृतिक विविधता को गर्व के साथ पेश किया। ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर रविवार को ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया। न्यूयॉर्क स्थित परोपकारी संस्था उमा ग्लोबल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने कढ़ाई, चित्रकारी और आकर्षक सजावट वाली साड़ियों में अपनी खूबसूरती बिखेरी। इनमें असम की पारंपरिक बुनाई, लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी रेशम और…