Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
- दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
Author: News Maati
रांची। विदेश में बैठे झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर रांची के एक बड़े होटल कारोबारी फिरायालाल चौक स्थित जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगी । यह रंगदारी वॉयस कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मांगी गयी है. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने के साथ खोपड़ी खोल देने की धमकी दी गयी है। मामले में मिहिर घोष ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मिहिर घोष ने आवदेन के माध्यम से बताया कि दो जून…
रांची। रातू में भीड़ ने एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम का भांजा था। जानकारी के अनुसार, रोहित पर एक महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि…
रांची। रांची सदर अस्पताल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सदर अस्पताल को पीडियाट्रिक केयर में बेहतर सुविधा देने के लिए मुस्कान अवार्ड दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रांची सदर अस्पताल मुस्कान अवार्ड प्राप्त करने वाला पहला अस्पताल है। दावा किया गया कि इससे पहले झारखंड में किसी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को नहीं मिला है। डॉ प्रभात ने बताया कि इससे मिलने वाली राशि को पीडियाट्रिक विभाग की बेहतरी में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले केंद्र की टीम असेसमेंट के लिए आई थी। उन्होंने असेसमेंट में सदर अस्पताल…
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में एक घर से 60 लाख के गहने चोरी मामले का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक युवती सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में चोरी किए गए गहने भी बरामद किए हैं। मुख्य आरोपित हर्ष कुमार सिंह, पीड़िता का देवर मुख्य आरोपित का दोस्त सिद्धांत सुमन, चोरी के गहने खरीदने वाला धनंजय कुमार वर्मा उर्फ सोनी और आरोपित की महिला मित्र लाइबा धान उर्फ निधि शामिल है। इनके पास से एक्सयूवी कार, कीमती मोबाइल फोन, सोने के इयरिंग, टॉप…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में उद्योग विभाग के कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर व्यापक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को औद्योगिक विकास को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सोरेन ने राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर…
पटना। सरकार औद्योगिक विकास के लिए 11 मेगा एवं सभी जिलों में फूड पार्क बनाएगी। नए उद्योग के लिए 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास से बिहार समृद्धि के रास्ते पर बढ़ेगा, इसके माध्यम से ही बिहार की तस्वीर बदली जा सकती है। हमारा लक्ष्य है कि उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के…
नयी दिल्ली। केरल में अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के आसार बने हुये हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने मानसून की प्रगति और देश भर के मौसम को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से अगले छह से सात दिनों के दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के प्रसादम् में घी मिलावट घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को देशभर के 15 जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आहिल्यानगर (महाराष्ट्र), बीकानेर (राजस्थान), देहरादून (उत्तराखंड), दिल्ली, डिंडीगुल (तमिलनाडु), गुंटूर (आंध्र प्रदेश), मुंबई (महाराष्ट्र) और रुड़की (उत्तराखंड) में की गई। इस दौरान 60 लाख रुपये नकद बरामद किए गए और 45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों में अपराध की आय निवेश किए जाने का खुलासा हुआ। ईडी की तरफ से बताया गया कि तलाशी में आरोपित पोमिल जैन, विपिन जैन, राजू…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के बड़ा झटका लगा। विधानसभा स्पीकर ने बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाया है। ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनको 60 विधायकों का समर्थन हासिल है।टीएमसी से निकाले गए नेता संदीपन साहा ने कहा कि हमने अभी-अभी चिट्ठी सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष के लिए तय कमरा आधिकारिक तौर पर अलॉट कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष अभी वहीं बैठे हैं। संदीपन साहा ने कहा कि हमारी इच्छा है कि ममता बनर्जी हमारी सलाहकार बनी रहें और हमें अपनी सलाह देती रहें, ताकि हम, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक…
रामगढ़। बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा सियारी टोला के पास फोरलेन सड़क पर ही हुई। जानकारी के अनुसार बर्थ-डे मना कर बाइक से लौट रहे दो दोस्तों की खुशी अचानक से मातम में बदल गई। अत्यधिक गति से चल रही बाइक डिवाइडर से टकराकर सीधे दीवार में जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बुधवार को जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो दोनों का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा डी निवासी…