Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब
- फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन
- कल खुले रहेंगे अधिकांश बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
- UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
- एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
- रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
- हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
- जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
Author: News Maati
नालंदा। नालंदा की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा और पर्यटन से जोड़कर पूरे क्षेत्र के विकास की नई राह तलाशने शुक्रवार को 19 सांसदों की टीम यहां पहुंची। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संयुक्त संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में आए सांसदों ने नालंदा विश्वविद्यालय का जायजा लिया। चर्चा का केंद्र सिर्फ विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि नालंदा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं रहीं। सांसदों ने विश्वविद्यालय के पर्यावरण अनुकूल परिसर, आधुनिक सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। विश्वविद्यालय के कुलपति सचिन चतुर्वेदी…
नई दिल्ली । सीबीआई ने शुक्रवार को बताया कि आॅपरेशन चक्र-VI के तहत डिजिटल अरेस्ट से जुड़े अपराधों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है और 20 राज्यों में 89 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। सीबीआई ने बताया कि आॅपरेशन के दौरान धोखाधड़ी से मिली रकम को लेने, उसे अलग-अलग खातों में घुमाने और आगे भेजने में भूमिका के लिए हरियाणा और कोलकाता में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने अलग-अलग राज्यों में दर्ज ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़े कई मामलों की जांच अपने हाथ में ली है। ऐसे तीन मामलों में जांचकतार्ओं…
रांची। कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात रातू रोड में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव एवं मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मटका फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से शिव शक्ति जन कल्याण, मांडर, शिव शक्ति क्लब मालती मांडर, श्री राम सेना बिरसा मैदान, श्री राम सेवा समिति मांडर, बजरंग दल मालती मांडर एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की…
रांची। रांची के जैप-1 ग्राउंड, बरियातू में शुक्रवार को टाइगर मोबाइल में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों का छोटे हथियारों से फायरिंग अभ्यास कराया गया। पुलिस के अनुसार, अभ्यास के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन, लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास कराया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं ऑपरेशनल तत्परता को और बेहतर करना है, ताकि कानून-व्यवस्था…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है और दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था और इस दिशा में अमेरिका को बड़ी सफलता मिली है। ब्रिटिश पत्रकार बेव टर्नर को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई के बाद ईरान के लिए परमाणु हथियार विकसित करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से पहले ईरान…
लखनऊ। देशभर में आज आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मथुरा की पावन जन्मभूमि से लेकर गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन और बिड़ला मंदिर तथा जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर तक सुबह मंगला आरती के साथ जन्माष्टमी के आयोजनों का शुभारंभ हुआ। भगवान के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार रात से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने पूरे ब्रज मंडल में करीब 75…
नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट किया, “मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” सफल लॉन्च के बाद इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 (जियो इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर…
नई दिल्ली। एक तरफ जहां यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध नए सिरे से भड़क रहा है और पिछले साढ़े चार वर्षों से चल रहे इस युद्ध को समाप्त करने की वैश्विक स्तर पर कोई कोशिश भी नहीं हो रही है, तब भारत कूटनीतिक पहल करने के लिए आगे आया है। पिछले सप्ताह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने अंतहीन युद्ध का अंत करने की बात कही थी। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में पहले विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ विस्तार…
रांची । झारखंड में बंद होने वाली कोयला खदानों को अब सिर्फ खाली छोड़ने के बजाय नए सिरे से इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार ने गिरिडीह ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) और रामगढ़ जिले की करमा ओसीपी को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना है। दोनों खदानों के फिर से इस्तेमाल की योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने पर सहमति बनी है। इस पहल के तहत खदान बंद होने के बाद उसकी जमीन, पानी, पर्यावरण और आधारभूत ढांचे का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दोनों खदानों का विस्तृत…
रांची। भाजपा के प्रदेश नेताओं ने बुधवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मिलकर छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी रद करने तथा परीक्षाओं में गड़बड़ियों की सीबीआइ जांच की मांग की थी। भाजपा के इस कदम के जवाब में महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने भी गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की। नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों की आड़ में अराजकता फैलानेवालों के विरुद्ध 48 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेता सम्मिलित रहे। नेताओं ने कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने और…