
पटना। बिहार में MLC चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच पूर्व JDU नेता छोटू सिंह को एसटीएफ ने चलती कार से उठा लिया। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के प्रमुख समर्थक छोटू सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सेल की संयुक्त टीम ने करबिगहिया इलाके से डिटेन किया है। पुलिस ने उन्हें उस समय पकड़ा जब वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। हाल के दिनों में छोटू सिंह ने सत्तारूढ़ जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आक्रामक और तीखी बयानबाजी की थी। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। छोटू सिंह ने इस कदम को पूरी तरह से जानबूझकर की गई कार्रवाई करार दिया है, जबकि पुलिस इसे सामान्य पूछताछ बता रही है। पिछले कुछ दिनों से अनंत सिंह के साथ दिख रहे थे।



पटना के व्यस्त करबिगहिया इलाके की घटना है, जहां एसटीएफ और सेल की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की। जैसे ही जन सुराज प्रत्याशी के समर्थक छोटू सिंह की गाड़ी वहां से गुजरी, टीम ने चलती कार को रोककर उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।
छोटू सिंह हाल ही में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं पर किए गए अपने तीखे बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए थे। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल में उनके इन बयानों और गतिविधियों के चलते ही सुरक्षा एजेंसियां उन पर नजर बनाए हुए थीं।

