Author: News Maati

रांची। झामुमो राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कांग्रेस द्वारा एकतरफा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी में गहरी नाराजगी है। पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया और अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्ण अधिकार दे दिया। बैठक के बाद झामुमो मंत्री हफीजूल हसन ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी की भावना को…

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने विदेशी संस्थागत निवेशकों और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स को सरकारी सिक्योरिटीज की बिक्री या उनसे मिलने वाले ब्याज से होने वाली कमाई पर कैपिटल गेन टैक्स खत्म कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला एक एग्जीक्यूटिव आॅर्डर के जरिए लिया गया है क्योंकि संसद का सत्र नहीं चल रहा है। इसका मकसद ज्यादा विदेशी पूंजी आकर्षित करना और रुपये की गिरावट को थामना है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में बिकवाली से इस साल रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।राष्ट्रपति द्वारा जारी…

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार नामों को मंजूरी दी है। इनमें भोजपुरी फिल्म उद्योग के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। भाजपा ने इस बार राजनीतिक अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ-साथ लोकप्रिय चेहरों पर भी भरोसा जताया है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार…

Read More

नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एयरट्रंक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल अवसंरचना यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है। एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश तथा 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना घोषणा की है। यह देश के डिजिटल अवसंरचना…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है।इस संबंध में अनवर ढेबर और सेवानिवृत आईएएस अनिल टुटेजा सिंडिकेट की अब तक 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तिं कुर्क (अटैच) की गई है। सिंडिकेट पर चार बड़े घोटालों शराब, कोयला, सट्टा और डीएमएफ से करीब 4,000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप है। जांच एजेंसी ने हाल ही में तीन प्रोविजनल अटैचमेंट आॅर्डर जारी किए। इन संपत्तियों की कागजी कीमत (डीड वैल्यू) करीब 200 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार मूल्य 1,000 करोड़ से 1,400…

Read More

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा की तर्ज पर अब देश की संसद यानी लोकसभा में भी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर एक बड़े राजनीतिक तख्तापलट की तैयारी चल रही है। सियासी गलियारों में यह चर्चा बेहद तेज है कि बहुत जल्द लोकसभा का नियंत्रण भी असली तृणमूल के हाथों में जाने वाला है। टीएमसी की वरिष्ठ सांसद काकली घोष दस्तिदार लोकसभा में नया दल नेता बनाया जा सकता है। इस बार चर्चा के केंद्र में लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तिदार के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में नए सिरे से विवाद खड़ा हो गया है। राज्य की…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को फिर से वायु सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। जाने-माने टेस्ट पायलट एक जुलाई को अपना नया पद संभालकर वायु सेना में सबसे अहम लीडरशिप पदों में से एक की जिम्मेदारी लेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे अहम समय पर हुई है, जब भारतीय वायु सेना अपने आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है।एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पहली बार 15 मई, 2023 को एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर उप वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल एक योग्य फ्लाइंग…

Read More

पटना । चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कदमकुआं थाना में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के बाद पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है और जांच एजेंसियां मामले की विस्तृत पड़ताल में जुट गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला खान सर के सुरक्षा गार्डों के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। गार्डों ने कथित रूप से पुलिस को बताया कि उन्हें गोली चलाने के लिए कहा गया था…

Read More

हजारीबाग। कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में शुक्रवार को एक युवक लगभग 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान चतरा जिले के टंडवा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है, जो बानादाग एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत है। विकास का आरोप है कि अंचल कार्यालय की कार्यशैली से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है, क्योंकि उसकी जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) पिछले पांच-छह महीनों से लंबित है। विकास कुमार ने कटकमदाग के सीओ सत्येंद्र नारायण पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है और अधिकारियों ने मिलीभगत…

Read More

पटना। पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनके कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज (केजीएस) में हुई तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग की घटना के बाद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही खान सर से भी पूछताछ की जा सकती है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। घटना मंगलवार देर रात की है, जब कुछ लोगों ने…

Read More