Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- छठ को लेकर बदली रांची के घाटों की तस्वीर, 74 पर खास इंतजाम
- मांझी से ताजपुर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने छपरा में किया बड़ा ऐलान
- छठ पर्व पर रांची में ट्रैफिक का बदलाव, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
- बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
- सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं
- छठ को लेकर रांची समेत 14 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
- चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
- खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान
Author: News Maati
नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाओं की सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन प्रस्तावों के तहत थल सेना के लिए आधुनिक तोप प्रणाली, हल्के हेलीकॉप्टर, वायु रक्षा प्रणाली और लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन खरीदे जाएंगे। वहीं, नौसेना को मिसाइलों से बचाव करने वाली आधुनिक प्रणाली और प्रमुख युद्धक प्लेटफॉर्म मिलेंगे। वायु सेना के लिए हेलीकॉप्टर, हथियार, वायु रक्षा प्रणाली और मौसम की निगरानी करने वाले रडार खरीदे जाएंगे। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा नेता कृष्ण कुमार ने रविवार को पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित खबरों के माध्यम से खड़गे की कथित टिप्पणी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच से किसी व्यक्ति…
पटना। बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जदयू से दोनों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अब नीलम देवी को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद उन्हें प्राप्त राज्यमंत्री का दर्जा भी समाप्त हो गया है। वहीं, अब अनंत सिंह के सरकारी बंगले को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। नीलम देवी को समिति से हटाया गया नीलम देवी 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्य थीं। इस पद के साथ…
रांची। झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से राजधानी रांची में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को भी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी है। आज सुबह धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 27 अक्टूबर को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दिन गरज-चमक…
रांची। रांची के सुकुरहुट्टू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन रविवार को राजनीतिक प्रस्ताव-2 को पटल पर रखा गया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस राजनीतिक प्रस्ताव-2 को प्रस्तुत किया, जबकि इस प्रस्ताव का अनुमोदन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं मंजू कुमारी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाते हुए राजनीतिक प्रस्ताव-2 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यसमिति का यह राजनीतिक प्रस्ताव-2 हेमंत सोरेन के नेतृत्व…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आपत्तिजनक बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। जदयू, बीजेपी, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खरगे पर पलटवार किया है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आपत्ति जताई। रविवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी की चर्चा करते हुए विवादास्पद बयान दिया। कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। गिरिराज सिंह ने मल्किार्जुन खरगे के बयान पर कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला किया। कहा…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में मेरिट को दरकिनार कर पदों की रेवड़ी बांटने का एक और बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच एजेंसियों के हाथ एक ऐसा पुख्ता दस्तावेज लगा है, जिसने आयोग की कार्यप्रणाली की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। तत्कालीन जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांगते के लैपटॉप बैग से 15 अभ्यर्थियों की एक बेहद गोपनीय सूची बरामद हुई है। इस सूची में अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और इंटरव्यू की तारीख के साथ हाथ से यह भी दर्ज था कि किसे कौन सा पद (डीएसपी, जेएएस और जेएफएस या…
रांची। प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती रविवार को एक बार फिर करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा सूर्य मंदिर के पास हुई इस घटना से इलाके में लगातार दूसरे दिन अफरा-तफरी मच गई। रविवार को युवती करीब दो घंटे तक टावर पर चढ़ी रही। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को उसे नीचे उतारने में काफी मशक्कत करना पड़ा। किशोरी की जिद है कि उसकी शादी गांव के उसी युवक से कराई जाए, जिससे वह प्रेम करती है। खास बात यह है कि शनिवार को टावर से उतरने के…
पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान सभागार खाली दिखाई दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में चुनाव प्रणाली, ईवीएम, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई और पिछले वर्षों में हुए चुनावों की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। शाह ने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस में हताशा बढ़ी है और पार्टी की राजनीति में मुद्दों के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियां हावी हो रही हैं। अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच…