Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
- एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
- रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
- हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
- जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
- शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
- DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
Author: News Maati
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री जीण माता प्रचार समिति ने रिम्स में एक हजार लोगों के बीच बांटा खिचड़ी
रांची। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची ने सदस्यों के साथ शुक्रवार को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) मेडिकल चौक के पास स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नि:शुल्क खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस सेवा शिविर में मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस चालकों और राहगीरों सहित 1000 से अधिक लोगों ने गर्म खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। रिम्स में दूर-दराज से इलाज कराने आए लोग और दिनभर भूखे-प्यासे रहने वाले परिजनों ने इस सेवा से विशेष रूप से लाभान्वित हुए। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने समिति…
रांची । केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की गूंज’ नहीं सुनाई दे रही है। यहां पर छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया गया है। राहुल गांधी हिम्मत दिखाएं और यहां के ‘छात्रों की गूंज’ को सुनें। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ 8-11 सितंबर तक भाजपा के नियोजित विरोध पर प्रतिक्रिया दी। संजय सेठ ने कहा कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। हमें सीआईडी पर भरोसा नहीं है क्योंकि…
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में करीब 13 साल बाद शनिवार को जगदलपुर की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने मुकदमे का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया। दोषियों की सजा पर फैसला अभी होना है। मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। पहले 31 अगस्त को निर्णय सुनाया जाना था, जिसे बाद में पांच सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।बस्तर के दरभा क्षेत्र की झीरम घाटी में 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला किया…
नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू प्रवक्ता एवं वर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार के मुकाबले नवादा के शिक्षाविद डॉ. अनुज सिंह को जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह द्वारा शनिवार को समर्थन देने की घोषणा से राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है। अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार के खेमे में भी हलचल तेज हो गई है।दरअसल, नवादा के शिक्षाविद डॉ. अनुज सिंह हाल में बाढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान देश के लिए अमूल्य है। उनके विचार और जीवन-दर्शन आज भी समाज को ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और नई पीढ़ी को दिशा…
रांची। झारखंड में आठ सितंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश 10 सितंबर तक जारी रह सकती है। इससे राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब फिर लौट रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगस्त में पूरे राज्य में अच्छी बारिश हुई, जिससे बारिश…
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को चेंबर भवन में चुनाव समिति ने प्रेस वार्ता की। चुनाव समिति के सह अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव में फेडरेशन के 21 कार्यकारिणी सदस्यों और छह प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए कुल 4214 मतदाता मतदान करेंगे। फेडरेशन से 81 सम्बद्ध संस्थाएं जुड़ी हैं। प्रमंडलवार मतदाताओं में कोल्हान के 115, कोयलांचल के 149,…
गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिले में अब तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और इससे निपटने के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दस दिनों में गढ़वा जिले में डेंगू के कई मरीजों में लक्षण पाए गए हैं, जिनमें से दो मामले सामने आए हैं। इनमें जिले के एक…
पटना । बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अभियंता प्रमुख की ओर से सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी संवाद जारी कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह 9 बजे पटना के गांधीघाट गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर 50.51 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.91 मीटर ऊपर है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति बनी हुई है। विभाग ने…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड’ (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार) विजेताओं के साथ मुलाकात की झलकियां भी साझा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शिक्षक दिवस हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है। कल जब नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स के…