Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
- एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
- रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
- हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
- जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
- शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
- DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के बाद की गई नियुक्तियों को राज्य सरकार के आदेश से रद किए जाने के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी प्रार्थियों को राहत देते हुए राज्य सरकार के नियुक्तियां रद करने संबंधी आदेश पर रोक लगा दी। अदालत ने राज्य सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त निरोज खेस सहित 284 प्रार्थियों ने सरकार के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा को रद करने की अधिसूचना को निरस्त करने के आग्रह वाली तीन याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल सरकार की अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने मामले में झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। उक्त अधिसूचना के तहत राज्य सरकार ने सिविल जज नियुक्ति प्रक्रिया को रद कर दिया है। प्रार्थी आदित्य भास्कर और आयुष कुमार वर्मा सहित अन्य की…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत ने एक आपराधिक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि रात में किसी महिला के घर में घुसकर उसके कपड़े उठाना और उसे पकड़ लेना अपने आप में दुष्कर्म के प्रयास का अपराध नहीं है। दुष्कर्म के प्रयास के लिए आरोपित की ओर से ऐसा स्पष्ट कृत्य होना चाहिए, जो दुष्कर्म करने की दिशा में पर्याप्त रूप से आगे बढ़ चुका हो। अदालत ने आरोपित की दुष्कर्म करने के प्रयास की धारा 376/511 के तहत दोषसिद्धि को बदलकर महिला की लज्जा भंग करने धारा 354 में कर दिया। घर में…
रांची। चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ को रांची पुलिस ने सोमवार को विधानसभा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में उनके अपनी इच्छा से दोस्तों के साथ जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दरअसल, विधायक जनार्दन पासवान ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे का एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। विधायक का आरोप था कि तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों…
रांची । चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण कर लिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण सोमवार को रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के किया गया। घटना की सूचना परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई है। स्कॉर्पियो और थार में छात्र को उठाकर अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया है जिस इलाके से अपहरण को अंजाम दिया गया, उससे कुछ ही दूरी पर विधानसभा भी है।BYविधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि उनका बेटा एमिटी…
रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता पर जांच को प्रभावित करने, मामले को गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों का हवाला देते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों हिचक रहे हैं। मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।…
मुंबई । टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच हलचल मचाने को तैयार है। शो के नए सीजन यानी ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। इसी बीच शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और शो के होस्ट सलमान खान भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मजेदार अंदाज में नसीहत देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है। प्रोमो…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह सांसद से जुड़े कोलकाता, दिल्ली और रांची स्थित करीब आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई एक समाचार पत्र से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और मनी लांड्रिंग के मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि सांसद नदीमुल हक एक प्रमुख समाचार पत्र से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे हैं, जिसके खिलाफ बीते अगस्त में बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई…
सासाराम । बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने घर की छत पर सो रहे दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बेदा बनरसिया गांव में बेदा बस स्टैंड से पश्चिम नहर के पास हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान ननकी देवी (40) और उनके पति मणि भूषण कुमार (45) के रूप में हुई है। मणि भूषण मूल रूप से पश्चिमी चंपारण के रहने वाले थे। दोनों बेदा मोड़ के पास एक दुकान चलाते थे। मृतका के परिजनों…
भूमिगत आग, पुराने खनन क्षेत्रों और बारिश से बढ़ी परेशानी; कई इलाकों में घरों पर मंडरा रहा खतरा धनबाद। कोयलांचल में जमीन धंसने, गोफ बनने और जहरीली गैस के रिसाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनवरी से अब तक धनबाद के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में 45 से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मानसून के दौरान अगस्त और सितंबर में इन घटनाओं की रफ्तार और बढ़ी है। झरिया, कतरास, लोदना, केंदुआडीह और बाघमारा के कई इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच हर समय अनहोनी का डर बना हुआ है। कोयलांचल की इस समस्या की प्रमुख वजहों में…