Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- छठ को लेकर बदली रांची के घाटों की तस्वीर, 74 पर खास इंतजाम
- मांझी से ताजपुर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने छपरा में किया बड़ा ऐलान
- छठ पर्व पर रांची में ट्रैफिक का बदलाव, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
- बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
- सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं
- छठ को लेकर रांची समेत 14 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
- चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
- खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान
Author: News Maati
पटना। कटिहार जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और नवाचार के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जिलाधिकारी छात्र संवाद के तहत रोबोशाला कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी कोढ़ा प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला पहुंचे। इस दौरान डीएम ने विद्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रयोगशाला कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया और छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को आधुनिक तकनीक, कोडिंग, रोबोटिक्स तथा विज्ञान व…
रांची। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत में जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के परिणाम को रद करने की मांग वाली याचिका खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अपीलकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद किए जाने से संबंधित मामले की सुनवाई भी इस अपील के साथ करने का आग्रह किया। ऐसे में अपीलकर्ताओं की ओर से दाखिल हस्तक्षेप याचिका (आइए) पर कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। इसके बाद अदालत ने आइए खारिज कर दिया। इस…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं के कथित अनियमितता, पेपर लीक व ओएमआर शीट में हेराफेरी मामले की जांच कर रही सीआईडी ने रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में संवेदनशील जानकारियां दी है। इससे संबंधित सबूत भी कोर्ट में पेश किया है। सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशन के पहले ही तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता ने परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी उस्मान के वाट्सएप चैट पर साझा कर दी थी। दोनों के वाट्सएप चैट…
पटना। कांग्रेस अक्सर अपना बना बनाया खेल बिगाड़ लेती है। चुनाव आयोग और रकफ मुद्दे पर दबाव झेल रही भाजपा को मल्लिकार्जुन खरगे ने संजीवनी दे दी। पटना में खरगे का बयान मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस के सारे किये धरे पर पानी फेर गया। जो भाजपा अभी तक बचाव की मुद्रा में थी, वह अचानक आक्रामक हो गयी है। कांग्रेस ने बेवजह भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा दे दिया। बिहार राजनीतिक रूप से जितना जागरूक है उतना ही संवेदनशील भी। यहां से निकली गूंज दूर तक असर करती है। 2025 में मां के प्रति अपशब्द ने बदल…
नई दिल्ली। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली इंडी गठबंधन की रैली से पहले सोमवार को बीजेपी ने एक स्लोगन जारी किया है। एक्स पर बीजेपी ने अपने संदेश में लिखा, ‘सभी भारत-विरोधी ताकतों को बता दें कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। यह पोस्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर पलटवार करने के लिए था, जिसमें उन्होंने कहा था ‘मोदी का बाप भी जाएगा। बीजेपी का यह तंज कांग्रेस की उस मैगा रैली से पहले आया है, जो रामलीला मैदान में होने वाली है। विपक्ष इस रैली के जरिए चुनावी रोल में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों के कुल 33 हजार 320 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। संशोधित तिथि के अनुसार अब अभ्यर्थी दो नवंबर तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तीन नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 26 अक्टूबर ही थी। आवेदन की तिथि में परिवर्तन एसएलपी (सिविल) डायरी नंबर 28464/2025 (रमन कुमार मंडल एवं अन्य…
पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इधर उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने गृह जिले समस्तीपुर में क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं। रविवार को समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय अभ्यास मैच में आशीर्वाद ने अविजित शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।]उनका सैकड़ा तब आया, जब टीम के नौ बल्लेबाज फ्लॉप रहे। आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पर स्कोर कार्ड और तस्वीर जारी कर बेटे की उपलब्धि पर गर्व…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली समेत बिहार, जम्मू, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। दिल्ली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के आसपास भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार में आई तेजी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 456 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह लगभग 451 लाख करोड़ रुपये था। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 482.92 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,606.75 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 153.20 अंक यानी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 22,675 अंक पर पहुंच गया। मिडकैप…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने खरगे से माफी मांगने की मांग करते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास सुरक्षा के…