Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न
- रामगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम
- ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना
- रांची में कल से पांच नए अंचल कार्यालय खुलेंगे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस जैसी सेवाएं घर के पास मिलेंगी
- रामगढ़ जमीन मुआवजा घोटाले में पूर्व अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार
- सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
- JSSC CGL पेपर लीक में एक और एजेंट गिरफ्तार, रितेश सिंह पर 30 से अधिक छात्रों को रटवाने का आरोप
- त्योहारों पर चीनी भंडारण के नियम सख्त, डीलरों के लिए भंडारण सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल
Author: News Maati
रांची। झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं सुबह के समय संचालित की जाएंगी। नए आदेश के मुताबिक, केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां लोग तेज गर्मी और लू की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा बोकारो थर्मल में पारा 43.1 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। सरायकेला, चाईबासा और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है।…
रांची। झारखंड के गुमला जिले से वर्ष 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया। अदालत ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि इस दौरान अनुसंधान में कोई ठोस और संतोषजनक प्रगति नहीं हुई, तो मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने पर विचार किया जाएगा। सुनवाई के दौरान झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित हुईं और मामले की वर्तमान जांच स्थिति की जानकारी दीं। अदालत ने उनसे पूछा कि सात वर्षों से अधिक समय बीत…
पटना । लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से बिहार में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला जा रहा है। मार्च में शामिल होने के लिए पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं हैं। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां थीं, जिसमें विधेयक को लेकर बातें लिखी गई थीं। वहीं, एक महिला ने अपने आपको बेड़ियों में कैद करके अनोखा प्रदर्शन किया। जन आक्रोश मार्च में शामिल होने पहुंची भाजपा नेता श्रेयसी सिंह ने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम पूरे भारत की महिलाओं…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा के जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा दिया कि नारी शक्ति के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। सीएम चौधरी ने कहा कि एनडीए शुरू से ही महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ रही है और आगे भी वह इसके लिए प्रयास करेगी। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से बिहार की राजधानी पटना में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला गया। इसके बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जन आक्रोश…
टोक्यो । जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर में आए जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी। 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते सुनामी अलर्ट जारी किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 4:53 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई। अधिकारियों ने उस इलाके की सूची जारी कर दी है जहां सुनामी की…
रांची । झारखंड में वर्ष 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि इस मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, वन गार्ड सहित अन्य वनकर्मियों की भूमिका पाई गई है। झारखंड में दो वन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस प्रकरण में पलामू जिले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं, जिनकी जांच सीआईडी कर रही है।…
रांची । झारखंड में वर्ष 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि इस मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, वन गार्ड सहित अन्य वनकर्मियों की भूमिका पाई गई है। झारखंड में दो वन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस प्रकरण में पलामू जिले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं, जिनकी जांच सीआईडी कर रही है।…
तेहरान। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा है कि देश ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा था कि यह वार्ता जल्द ही पाकिस्तान में होने वाली थी। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अंग्रेजी अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि वार्ता के दूसरे दौर से ईरान की अनुपस्थिति का कारण अमेरिका की “बहुत ज्यादा मांगें, अव्यवहारिक उम्मीदें, बार-बार अपने रुख में बदलाव, विरोधाभासी बयान और समुद्री नाकाबंदी” हैं। ईरान का मानना है कि यह नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है।…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं जमशेदपुर और सरायकेला में भी पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 और 21 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की…