Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सम्मानित किये गए डॉक्टर्स व सीए
- बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह
- पुलिस के सामने ही करणी सेना नेता की गई हत्या, बाबूलाल बोले-झारखंड में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
- महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक केस: एसटीएफ ने हाजीपुर में साइबर कैफे पर मारा छापा, तीन लोग हिरासत में
- छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत
- उपचुनाव : पटना के बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग, जानिए कब होगा नामांकन और मतगणना, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट
- अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
Author: News Maati
बोकारो । झारखंड में बोकारो जिले के दुगदा स्थित बीसीसीएल के कोल वाशरी प्लांट परिसर में स्थापित 20 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट शुरू हो गया है। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने धनबाद स्थित कोयला भवन से ऑनलाइन माध्यम के जरिए प्लांट का उद्घाटन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया। कोल इंडिया की ओर से करीब 138 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित यह सोलर पावर प्लांट दुगदा कोल वाशरी परिसर में लगाया गया है। यह परियोजना देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।…
रांची । क्रिसमस से पहले हेमंत सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले में नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 2,500 रुपए प्रति लाभुक की दर से 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपए की राशि भेजी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में रहे, जहां 31,781 महिलाओं के खातों में राशि पहुंची । इसके बाद सदर शहरी…
श्रीहरिकोटा । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी एसएचएआर), श्रीहरिकोटा से इसरो के एलवीएम3-एम6 रॉकेट ने अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल की ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ (एलईओ) में स्थापित कर दिया। यह एलवीएम3 रॉकेट के इतिहास में अब तक का सबसे भारी पेलोड (6,100 किलोग्राम) है। लॉन्च सुबह 8:54 बजे आईएसटी सेकंड लॉन्च पैड से हुआ। 43.5 मीटर ऊंचे और 640 टन वजन वाले इस रॉकेट ने लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद सैटेलाइट को 520 किलोमीटर की ऊंचाई पर 53 डिग्री इंक्लिनेशन वाली…
धनबाद। बिहार-झारखंड के ट्रेनों के लिए आतंक बन चुके एक आपराधिक गैंग का धनबाद रेल पुलिस ने उद्भेदन करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को धरदबोचा है। जिनके पास से ट्रेन में सफर कर रही यात्रियों से लुटे गए पर्स, मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ। फिलहाल इस गैंग का सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस उसे दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धनबाद जीआरपी अधीक्षक कैलाश करमाली ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग पिछले काफी समय से बिहार और झारखंड में चलने वाली यात्री ट्रेनों में सक्रिय…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में रुंगटा ग्रुप की कंपनी हमेशा चर्चे में रही है। अवैध कारोबार हो या प्रदूषण, हर मामले में कंपनी के खिलाफ मामला उजागर होता ही रहा है। इस बार रुंगटा ग्रुप की कंपनी आलोक स्टील के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रवैया अपनाया है। प्लांट के इर्द-गिर्द फैल रहे प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी बर्दाश्त की सीमा उजागर की। उन्होंने रामगढ़ डीसी को तत्काल कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र नामक युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने दिखाया कि रामगढ़ का आलोक स्टील इंडस्ट्री कैसे प्रदूषण फैला रहा है।…
रांची। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस एसएस प्रसाद की अदालत ने रांची के बरियातू स्थित डीआईजी मैदान के पास बनी कैलाश कोठी के ध्वस्त करने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार को अदालत ने याचिका में कोई मेरिट नहीं पाते हुए इसे खारिज कर दिया। पूर्व में मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने निर्णय लंबित रख लिया था। याचिका खारिज होने के बाद कैलाश कोठी को ध्वस्त करने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में खुशबू सिंह ने याचिका दाखिल की थी। पूर्व की सुनवाई दौरान कोर्ट ने रांची डीसी…
रांची। झारखंड में पेसा एक्ट के तहत नियमावली (पंचायत उपबंध, अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम) को मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है। हेमंत कैबिनेट के पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को मामूली संशोधनों के साथ स्वीकृति दे दी है। इसके तहत ग्राम सभाओं को सशक्त करते हुए कई शक्ति दायित्व भी दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा को लघु वन उपज के उपयोग, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, जल संसाधन प्रबंधन के भी अधिकार भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट…
रांची। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में मंगलवार को राज्य सरकार तथा बैंक आफ इंडिया के बीच राज्य कर्मियों के वेतन व पेंशन खाता पैकेज को लेकर मेमोरेंडम आॅफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू के अंतर्गत बैंक आफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों, अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों को एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा (हवाई दुर्घटना की स्थिति में मौत होने पर दो करोड़ रुपये) सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर…
रांची। राजधानी रांची सहित झारखंड में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। शीतलहर और सुबह-शाम के घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि 30 दिसंबर की सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की…
रांची । कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैली ट्रेडर्स कंपनी पर एक बार फिर छापेमारी की गई। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में की जा रही इस कार्रवाई के तहत कंपनी से जुड़े तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी अभी जारी है और दस्तावेजों के साथ-साथ स्टॉक की गहन जांच की जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इसी कंपनी पर कफ सिरप के अवैध कारोबार के जरिए…