Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सम्मानित किये गए डॉक्टर्स व सीए
- बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह
- पुलिस के सामने ही करणी सेना नेता की गई हत्या, बाबूलाल बोले-झारखंड में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
- महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक केस: एसटीएफ ने हाजीपुर में साइबर कैफे पर मारा छापा, तीन लोग हिरासत में
- छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत
- उपचुनाव : पटना के बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग, जानिए कब होगा नामांकन और मतगणना, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट
- अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
Author: News Maati
रामगढ़। जिले में दो लोगों की ओर से सहयोगियों के साथ मिलकर कोयले का खनन करने के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन कार्य को रोक दिया गया। अवैध खनन करने का आरोप अनूप पाठक और शालू खान पर लगाया है। मामले में एसपी अजय कुमार की सक्रियता से कोयला के अवैध कारोबार को ठप किया गया। दोनों आरोपितों की ओर से खनन किए गए कोयला का अवैध भंडारण हेसला स्थित शालू खान उर्फ सलमान खान के गोल भट्ठे में किया गया था। इसे लेकर एसपी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने छापेमारी की और…
रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी से 209 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था गुरुवार को पटना साहिब के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व आशु मिड्ढा और नवीन मिड्ढा ने किया। श्रद्धालु हटिया स्टेशन से हटियाझ्रपटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से शाम सात बजे रवाना हुए। इसके पूर्व सभी श्रद्धालु कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुए और जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ हटिया स्टेशन के लिए रवाना हुए। गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने श्रद्धालुओं को…
नई दिल्ली। स्कूली बच्चों को पर्याप्त पोषण मुहैया कराने की मुहिम में दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) के साथ ही अब उन्हें सुबह के समय पौष्टिक नाश्ता भी मुहैया कराने की तैयारी है। गुजरात और कर्नाटक में इस पहल के शुरू होने के बाद केंद्र सरकार अब बाकी राज्यों को इस दिशा में प्रोत्साहित करने में जुटी है। इसके लिए सभी राज्यों के साथ गुजरात और कर्नाटक के प्लान को साझा किया गया है। साथ ही पीएम-पोषण योजना के लिए होने वाली बैठक के दौरान इसे लेकर भी एक प्लान साझा करने को कहा है। स्कूली बच्चों को दोपहर के…
पटना। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की पहली गेंद पर ही बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्लीन बोल्ड हो गए। बेचारे विजय सिन्हा! थोड़े शरमा से गए। मगर, उनके पीछे खड़े समर्थकों में से किसी का प्रेजेंस ऑफ माइंड काम किया और लगा नो बॉल.. नो बॉल चिल्लाने। किसी तरह माहौल थोड़ा हल्का हुआ। श्रेयसी भी चुपचाप दूसरे बॉल के लिए तैयार हो गईं। एक के बाद एक उन्होंने चार बॉल ऐसे फेंके, जिसे विजय सिन्हा का बैट, टच ही नहीं कर पाया। फिर किसी तरह पांचवां बॉल विजय सिन्हा के लिए लकी रहा। आखिरकार उन्होंने बॉल को टच कर…
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की करीब आठ हजार पंचायतों में खेल क्लब बनाए जाएंगे जिनमें सभी प्रमुख खेलों के लिए आवश्यक खेल सामग्री और उपकरण उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसी प्रतिभाएं उभरकर सामने आ सकें। चौधरी, पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने यह नीति बनाई है कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे,…
महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए दो युवतियों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया और कोर्ट मैरिज कर प्रेम विवाह रचा लिया। अनोखे प्रेम विवाह को स्वीकारते हुए परिजनों ने घर पहुंचने पर अपनी बहू का जोरदार स्वागत किया है। अनोखी प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। दरअसल पूरा मामला जनपद चरखारी कस्बा के छोटा रमना का है। यहां के साहब सिंह की बेटी हेमा बचपन से ही लड़कों के तौर तरीकों के साथ पली और लड़कों जैसी…
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में धर्म परिवर्तन कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक है और इसके खिलाफ सनातन धर्म एवं हिंदू परंपरा के सभी अनुयायी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के तीन मुख्य कारण अशिक्षा, अंधविश्वास और आर्थिक तंगी हैं। इन तीनों कारणों को दूर करने की जिम्मेदारी समाज के समृद्ध और जागरूक वर्ग की है, ताकि हिंदू समाज को मजबूत किया जा सके। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अशिक्षा के कारण लोग जागरूक नहीं हो पाते और…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संताली भाषा में भारत के संविधान का औपचारिक लोकार्पण किया। यह संविधान संताली भाषा की अलचिकी लिपि में प्रकाशित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह को सबोधित करते हुए कहा कि संताली समुदाय के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि अब भारत का संविधान उनकी अपनी भाषा और लिपि में उपलब्ध है। इससे संताली भाषी लोग संविधान को सीधे पढ़ और समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना और उसके अनुच्छेदों को मातृभाषा में समझने का अवसर मिलना लोकतंत्र…
कंधमाल। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जंगलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली नेता गणेश उइके समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया है। गणेश उइके नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणेश उइके ओडिशा में नक्सली गतिविधियों का मुख्य संचालक था और उस पर सरकार की ओर से 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी मौजूदगी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस सभा में दिल्ली और उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। सभा में प्रार्थनाएं, क्रिसमस कैरोल्स और भजन गाए गए। दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में…