Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
रांची। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। गोली छिटक कर तिलक चढ़ा रहे पंडित और एक बुजुर्ग बाराती को लगी। पंडित के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि बाराती के पीठ को लगते हुए निकल गई। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। पंडित को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद बिहार रेफर कर दिया गया। उन्हें गया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लाइसेंसी हथियार जब्त कर ली है, जबकि हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व…
जमशेदपुर। हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों की ओर से पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शहर के बड़ी संख्या में पत्रकार और मीडिया कर्मी शामिल हुए तथा घटना के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के नेतृत्व में सभी पत्रकार एकजुट होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई। इस दौरान उपायुक्त राजीव रंजन को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से…
कोप्पल। उत्तर कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता वेंकटेश कुरुबारा (34) की हत्या के मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान रवि, विजय, धनराज, भारत, सलीम मोहम्मद रफीक और गंगाधर गौली के रूप में की गई है। अदालत ने इन सभी पर 3-3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नाइक ने सुनाया।वेंकटेश कुरुबारा की हत्या 7 अक्टूबर 2025 को गंगावती शहर में निजी रंजिश के चलते की गई थी। इस घटना से राजनीतिक…
जमशेदपुर। शहर के शैक्षणिक इतिहास में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की मेधावी छात्रा शांभवी तिवारी ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 12वीं (आईएससी) बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। इस अभूतपूर्व सफलता के साथ शांभवी ने न केवल अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर दिया।जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, शांभवी के घर और स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार विभागीय सहयोग से राज्य में उद्यमिता के अलावा नई तकनीक और बाजार में आवश्यकता के अनुरूप उद्यम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सरकार का लक्ष्य लखपति दीदी कैसे करोड़पति दीदी की श्रेणी में खड़ा करना है। मंत्री गुरूवार को आईआईएम कोलकाता की टीम के साथ प्रोजेक्ट भवन में हुई मुलाकात के दौरान बोल रहे थे। आईआईएम की ओर से मंत्री को राज्यभर में उद्यमी महिलाओं को नवाचार के साथ उनके व्यापार, बाजार और आय में बढ़ोत्तरी की बात को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान जेएसएलपीएस से…
रांची,। रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली का पोल गिरा गया। इससे रांची के कई मुहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। हालांकि अन्य इलाकों में बिजली सेवा जल्द बहाल कर दी गई। आंधी और बारिश से क्लीब रोड में बिजली के तार पर पेड गिर गया, जबकि मोरहाबादी स्थित एसएसपी कार्यालय के पास और कोकर के सुभाष चौक पर आंधी से पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित हुआ। इसके अलावा गोस्सनर कॉलेज के पीछे भी सड़क पर पेड गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा…
रांची। बोकारो कोषागार से अवैध राशि निकासी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) के अधीन गठित एसआईटी टीम ने करोड़ों रुपये के लेनदेन और संपत्ति का खुलासा किया है। 24 अप्रैल को दर्ज कांड में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अब तक करीब 03 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। कार्रवाई के क्रम में 01 करोड़ 80 लाख रुपये और 18 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज किया गया है। एसआईटी ने जांच के दौरान कारोबारी अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ…
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय चीन सरकार के साथ समन्वय करते हुए जून से अगस्त के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा आयोजित कर रहा है। इस वर्ष, 10 जत्थे (बैच) उत्तराखंड के रास्ते लिपुलेख दर्रे से होकर यात्रा करेंगे और अन्य 10 जत्थे सिक्किम के रास्ते नाथू ला दर्रे से होकर यात्रा करेंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार आवेदन स्वीकार करने के लिए वेबसाइट kmy.gov.in खोल दी गई है। यात्रियों का चयन आवेदकों में से एक निष्पक्ष, कंप्यूटर-जनित, रैंडम और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। मंत्रालय का कहना है कि यात्रा की पूरी प्रक्रिया—ऑनलाइन…
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को फिर से मौसम में करवट ली। तेज हवा के मध्यम दर्जे की झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची सहित राज्य भर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा रांची में 9.7 मिमी, चाईबासा में 71.3 मिमी, गुड़ाबांधा में 57.4 मिमी, मैथन डीवीसी 45.2, जामताड़ा में 44.6, जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर, मैथन में 41.4, खूंटी में 40.5 मिमी, जामताड़ा में 39.4, चक्रधरपुर में 37.2,…
रामगढ़ । रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की आई फोर सी परियोजना के तहत संचालित प्रतिबिम्ब पोर्टल पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई। भारतीय स्टेट बैंक के एक करंट अकाउंट पर नजर…