Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के भाजपा की जीत को राज्य की जनता की दशकों की प्रतीक्षा की पूर्ति बताते हुए सोमवार को कहा कि आज से बंगाल भय से मुक्त हुआ। राज्य अब विकास की राह पर आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में अब आयुष्मान कार्ड बंटेंंगे और घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोदी पांच विधान सभा चुनावों की मतगणना में तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम ओर पुडुचेरी में भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक सफलताओं पर पार्टी मुख्यालय पर शाम को आयोजित विजयोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर…
कोलकाता। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बड़ी हार, शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से दी शिकस्त। शुभेंदु ने दूसरी बार ममता को हराया। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही भाजपा के खाते में एक और राज्य जुड़ गया। असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार दोबारा सत्ता में लौटी है। दक्षिण के दो बड़े राज्यों केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। केरल में वामदलों को हटा कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन 10 सालों…
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही भाजपा के खाते में एक और राज्य जुड़ गया। असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार दोबारा सत्ता में लौटी है। दक्षिण के दो बड़े राज्यों केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। केरल में वामदलों को हटा कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन 10 सालों बाद लौटा है। तमिलनाडु में एक साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पश्चिम बंगाल 293 सीटों पर बहुमत के लिए…
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हुए तो रुझानों के बाद से ही देश भर में एक गाने की खूब चर्चा होने लगी। हालांकि, इस गाने ने चुनाव प्रचार के दौरान भी खूब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाई थी। बांग्लादेश के मशहूर कवि अब्दुल रहमान बोयाती, जो अविभाजित बंगाल में पैदा हुए थे, उनका एक लोकगीत ‘हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना’ मानो बंगाल की सियासत के केंद्र में हो, अभिनेत्री से नेता बनी सयानी घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान इस लोकगीत को मुस्लिम बहुल इलाकों में रैलियों के दौरान गाकर राजनीतिक सनसनी फैला दी थी। इस पर…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पश्चिम बंगाल सहित विधानसभा चुनावों के पार्टी पक्ष में आ रहे रुझानों के दौरान आज झालमुड़ी और रसगुल्ला के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस जीत का उत्सव मनाया, सभी ने एक-दूसरे को झालमुड़ी और रसगुल्ल खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खुशी…
रामगढ़। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर रामगढ़ जिले में सांसद मनीष जायसवाल ने विजय जुलूस निकाला। समर्थकों के साथ सड़क पर निकले और कहा कि पश्चिम बंगाल में खेल होबे ना, खेल होई गेलो। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार बना रही है। केरल और तमिलनाडु में भाजपा को जनता ने बेहतर समर्थन दिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने जीत के इस जश्न में जनता के समर्थन को सलाम किया है। बंगाल में भाजपा की जीत को विश्व हिंदू परिषद में हिंदुत्व की जीत करार दिया है। विश्व हिंदू परिषद के नेता छोटू वर्मा ने…
चाईबासा। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की असम, बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कार्यकतार्ओं के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंडी में जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। पर मधु कोड़ा ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दर्शाता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) जैसे फैसलों…
रांची। रांची के सदर अस्पताल में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 4 मई से 10 मई तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम ह्यसुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत सनातन मूल्यों की जीत और अहंकार की हार का प्रतीक है। संजय सेठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जो रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की पावन धरती है, अब परिवर्तन के एक नए दौर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चले आ रहे अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति की दिशा में जनता ने सशक्त कदम…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में आॅपरेशन किए जाने की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित कर दिया है। मंत्री ने विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को ऐसे मामले में बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिविल सर्जन (सीएस) को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता करें, नहीं तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी…