Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ है यह जनादेश : बाबूलाल मरांडी

    May 4, 2026

    घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, बंगाल में भाजपा के जीत पर मोदी ने किया बड़ा ऐलान

    May 4, 2026

    बंगाल में बड़ा उलटफेर, भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से हराया

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ है यह जनादेश : बाबूलाल मरांडी
    • घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, बंगाल में भाजपा के जीत पर मोदी ने किया बड़ा ऐलान
    • बंगाल में बड़ा उलटफेर, भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से हराया
    • बंगाल, असम, पुडुचेरी में कमल, तमिल में विजयरथ और केरल में पंजा
    • भाजपा का ‘जय मां काली’ सुपरहिट, टीएमसी का ‘हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना’ फुस्स
    • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ झालमुड़ी खिलाकर मनाया भाजपा की जीत का जश्न
    • तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में निकाला जुलूस, कहा-बंगाल में खेल होई गेलो
    • भाजपा की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रांची सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
    Blog

    रांची सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू

    News MaatiBy News MaatiMay 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के सदर अस्पताल में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 4 मई से 10 मई तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम ह्यसुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास रखी गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य संस्थानों को हर स्थिति में सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत 5 मई से 7 मई तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे वेबिनार श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसमें सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और जिन प्रतिभागियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई।शशि प्रकाश झा ने सभी जिला अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों से इस सप्ताह को गंभीरता से मनाने और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में आग की घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मूल्यांकन कर उसकी रिपोर्ट आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फायर सेफ्टी आॅडिट अनिवार्य रूप से कराने तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, निकासी मार्ग (एग्जिट प्लान) का निर्माण, आग से जुड़े संभावित खतरों की जानकारी, स्वास्थ्यकर्मियों का क्षमता निर्माण और मॉक ड्रिल जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान फायर सेफ्टी कर्मियों ने अग्निशमन तकनीकों की जानकारी भी दी। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें एएनएम और लैब टेक्नीशियनों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने भी अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कर्ण, अतिन्दर उपाध्याय, डॉ. बिमलेश सिंह सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर शाहनवाज, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीती, स्वास्थ्यकर्मी एवं एएनएम स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ है यह जनादेश : बाबूलाल मरांडी

    May 4, 2026

    घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, बंगाल में भाजपा के जीत पर मोदी ने किया बड़ा ऐलान

    May 4, 2026

    बंगाल में बड़ा उलटफेर, भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से हराया

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,374

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026787
    Don't Miss
    Blog

    टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ है यह जनादेश : बाबूलाल मरांडी

    By News MaatiMay 4, 20261

    रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए…

    घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, बंगाल में भाजपा के जीत पर मोदी ने किया बड़ा ऐलान

    May 4, 2026

    बंगाल में बड़ा उलटफेर, भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से हराया

    May 4, 2026

    बंगाल, असम, पुडुचेरी में कमल, तमिल में विजयरथ और केरल में पंजा

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ है यह जनादेश : बाबूलाल मरांडी

    May 4, 2026

    घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, बंगाल में भाजपा के जीत पर मोदी ने किया बड़ा ऐलान

    May 4, 2026

    बंगाल में बड़ा उलटफेर, भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से हराया

    May 4, 2026

    बंगाल, असम, पुडुचेरी में कमल, तमिल में विजयरथ और केरल में पंजा

    May 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.