Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
दिसपुर । असम की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए। गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने रविवार को उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। असम में यह एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल भी है। इससे पहले 2016 में भाजपा के नेतृत्व में…
नई दिल्ली/जयपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान में पेपर लीक के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद, 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा को रद्द (Cancel) कर दिया गया है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जाएगी। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही 600 से अधिक अंकों के प्रश्न लीक हो गए थे। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पेपर एक संगठित गिरोह के माध्यम…
रांची । उर्जा संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह अपील केवल एक सामान्य सलाह नहीं, बल्कि देशहित में लिया गया एक आवश्यक कदम है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में संजय सेठ ने सोमवार को कहा कि वर्तमान समय में मिडिल ईस्ट की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वहां चल रहे तनाव का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। भारत जैसे देश, जहां तेल के पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं, को अपनी…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रात में ही कोलकाता लाई और सोमवार को इनकी पेशी बारासात कोर्ट में हो सकती है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार दो आरोपी बिहार के रहने वाले है जिनका नाम मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य है। इसके…
नई दिल्ली । शीर्ष उद्योगपतियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने ईंधन का उपयोग कम करने और विदेशी मुद्रा को बचाने की अपील की थी। उद्योगपतियों ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस अपील से भारत को मजबूती मिलेगी और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षा रखा जा सकेगा। टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भरता और विवेकपूर्ण उपभोग पर दिए गए बयान का समर्थन किया।वहीं, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने भी प्रधानमंत्री की इस अपील का समर्थन करते हुए…
गिर सोमनाथ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के दौरान सोमनाथ मंदिर में ऐतिहासिक कुंभाभिषेक समारोह में भाग लिया। कुंभाभिषेक समारोह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ-साथ मंदिर के ट्रस्टियों, संतों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। मंदिर के पुनर्निर्माण का उद्घाटन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1951 में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में हुए…
रांची/नई दिल्ली । झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ये दोनों आरोपी करीब दो साल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। सुनवाई के दौरान, आलम के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल मई 2024 से हिरासत में हैं। उन्होंने ट्रायल की कार्यवाही में हो रही देरी का जिक्र किया, जिसकी वजह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) द्वारा बार-बार दायर की जा रही सप्लीमेंट्री चार्जशीट…
जमशेदपुर । लौह नगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर एल 5/13 की है, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास के बिल्कुल समीप स्थित है। आरोपी की पहचान रवीद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी रविंद्र ने रविवार की रात को ही अपनी…
जमशेदपुर । लौह नगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर एल 5/13 की है, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास के बिल्कुल समीप स्थित है। आरोपी की पहचान रवीद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी रविंद्र ने रविवार की रात को ही अपनी…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बांग्लादेश के साथ वर्तमान में बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 45 दिनों के भीतर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि नई कैबिनेट के गठन के 45 दिनों के भीतर बीएसएफ को जमीन सौंपने का वादा भाजपा के संकल्प पत्र में किया गया था और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसकी घोषणा की थी।…