Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में 13 और 14 मई को तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    May 10, 2026

    योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह विधायक बने मंत्री

    May 10, 2026

    साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में 13 और 14 मई को तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह विधायक बने मंत्री
    • साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी
    • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ
    • मां गायत्री देवी ने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को किया याद, दी नसीहत
    • पीएम मोदी ने छूए डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी माखनलाल सरकार के पैर
    • भागलपुर में जीविका दीदी पारंपरिक व्यंजनों के साथ परोस रही 50 रुपये में भरपेट भोजन
    • परिवार और राष्ट्र को गढ़ने में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण ही नहीं दायित्वपूर्ण भी है : परमजीत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह विधायक बने मंत्री
    Blog

    योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह विधायक बने मंत्री

    News MaatiBy News MaatiMay 10, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में छह नये चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें चार को राज्यमंत्री और दो को कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। वहीं योगी सरकार के दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को जन भवन के गांधी सभागार में इन मंत्रियों को शपथ दिलायी। मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों कोजगह मिली है उनमें भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं। योगी सरकार के जिन दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है उनमें राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर और राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। राज्य के भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पांडे को कैबिनेट मंत्री और कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा कोराज्य मंत्री बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

    भूपेंद्र चौधरी : पश्चिम यूपी में जाट राजनीति का चेहरा

    भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र से आते हैं। विधान परिषद सदस्य हैं और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में भूपेंद्र चौधरी को पार्टी ने तोहफा दिया है।

    मनोज पांडेय : सपा से आये बड़े ब्राह्मण नेता

    मनोज पांडेय रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह सपा में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में सक्रिय रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा से दूरी बनाते हुए भाजपा को समर्थन दिया। मनोज पांडेय को कैबिनेट में शामिल कर भाजपा ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपना संदेश दिया है। रायबरेली और अमेठी जैसे परंपरागत गांधी परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी उनका असर माना जाता है।

    अजीत सिंह पाल : पिता की विरासत संभालते हुए समाज में प्रभावी

    उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार/राज्य मंत्री) अजीत सिंह पाल कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। वे पूर्व भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद राजनीति में आए। उन्होंने रूस से पढ़ाई की है और केमिकल इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए। उन्होंने 2017 में पिता की मृत्यु के बाद उपचुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने, फिर 2022 में सिकंदरा से दोबारा जीतकर राज्य मंत्री बने।

    डॉ. सोमेंद्र तोमर : मेरठ के पुराने छ़ात्रनेता रहे हैं

    डॉ. सोमेंद्र पहले ऐसे छात्र नेता हैं। छात्रसंघ से निकलकर मुख्य धारा की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचे हैं। डॉ. सोमेंद्र 1998-2004 तक एबीवीपी में रहे। 1998 में एबीवीपी के विवि मंत्री और 2004 में एबीवीपी पैनल से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। 2004 में भाजयुमो के प्रदेश संयोजक रहे। 2012 में पहली बार सोमेंद्र तोमर को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन फिर बदल दिया गया। 2017 में उन्हें टिकट मिला और जीते । 2022 चुनाव में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया। बागपत के खैली गाव निवासी सोमेंद्र मेरठ के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह तोमर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं।

    कृष्णा पासवान: दलित प्रतिनिधित्व का दांव

    कृष्णा पासवान दलित समाज, विशेषकर पासवान समुदाय में प्रभाव रखने वाली नेता हैं। वह फतेहपुर की खागा विधान सभा सीट से विधायक हैं। माना जा रहा है कि पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश में पासवान वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा उन्हें मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी दी है।

    कैलाश राजपूत : कन्नौज क्षेत्र के चर्चित चेहरा

    लोधी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। तिर्वा और छिबरामऊ क्षेत्रों में उनकी गहरी पैठ है। कैलाश राजपूत की लोधी राजपूत वोटरों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। कैलाश राजपूत की कन्नौज जिले के लोधी राजपूत समाज के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। तिर्वा और छिबरामऊ क्षेत्रों में उनकी गहरी पैठ है।

    सुरेंद्र दिलेर राजनीतिक परिवार के चेहरा

    सुरेंद्र दिलेर अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह मूल रूप से दलित समाज से आते हैं। साथ ही राजनीतिक प्रष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले दलित नेता हैं। उनके दादा किशन लाल दिलेर हाथरस लोकसभा सीट से चार बार सांसद और छह बार विधायक रहे। उनके पिता स्व. रवीर सिंह दिलेर हाथरस सीट से भाजपा के सांसद रहे। एक बार विधायक भी रहे। खैर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सुरेंद्र दिलेर ने यहां भाजपा को मजबूत आधार दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

    हंसराज विश्वकर्मा: ओबीसी राजनीति का मजबूत चेहरा

    हंसराज विश्वकर्मा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से विधान परिषद सदस्य हैं। वह भाजपा के प्रमुख ओबीसी नेताओं में गिने जाते हैं। पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, भदोही और आसपास के जिलों में विश्वकर्मा समाज में उनका प्रभाव देखा जाता है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने वाले हंसराज विश्वकर्मा को जमीनी नेता माना जाता है। प्रधानमंत्री कई बार उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। भाजपा के गैर-यादव पिछड़ा वर्ग को अपने साथ मजबूती से जोड़ने की रणनीति का हिस्सा हंसराज विश्वकर्मा भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आने के कारण उनका राजनीतिक महत्व और बढ़ जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड में 13 और 14 मई को तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    May 10, 2026

    साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

    May 10, 2026

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,376

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026792
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड में 13 और 14 मई को तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    By News MaatiMay 10, 20263

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 13 और 14 मई…

    योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह विधायक बने मंत्री

    May 10, 2026

    साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

    May 10, 2026

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में 13 और 14 मई को तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    May 10, 2026

    योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह विधायक बने मंत्री

    May 10, 2026

    साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

    May 10, 2026

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ

    May 10, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.